1 करोड़ रुपये के लेनदेन में 40 लाख लौटाए और 60 लाख हड़पने की कोशिश, कुरुद पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Dhamtari Fraud News 2026: धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में व्यावसायिक लेनदेन के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस ने महासमुंद निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी विनय अग्रवाल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एक करोड़ के लेनदेन में साठ लाख बकाया

Kurud Police Action News: पुलिस के अनुसार धोबनीपारा कुरुद निवासी प्रार्थिया उर्मिला शर्मा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने व्यावसायिक लेनदेन के तहत 52 वर्षीय आरोपी विनय अग्रवाल, निवासी वार्ड क्रमांक 30 आदर्श नगर महासमुंद को केनरा बैंक के माध्यम से आरटीजीएस के जरिए अलग अलग किस्तों में कुल 1 करोड़ रुपये भेजे थे। आरोपित ने 40 लाख रुपये तो लौटा दिए, लेकिन बाकी 60 लाख रुपये वापस नहीं किए।

एफसीआई गोदाम के नाम पर आठ फर्जी इनवाइस

FCI Mandir Hasaud Invoice Scam: शिकायत के मुताबिक बकाया 60 लाख रुपये हड़पने की नीयत से आरोपित ने 16.06.2023 से 24.06.2023 के बीच 2360 क्विंटल चावल एफसीआई मंदिर हसौद गोदाम में जमा कराने के नाम पर 8 फर्जी इनवाइस और बिल तैयार करके प्रार्थिया को दिए। पुलिस जांच में इन बिलों की तारीखों और तथ्यों में गड़बड़ी सामने आई है।

भादवि की धाराओं में मामला दर्ज

CG News Today Dhamtari: प्रार्थिया की शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल का मामला पाए जाने पर कुरुद थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 467, 468, 471 और 420 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

महासमुंद से गिरफ्तारी और जेल भेजा गया

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुरुद पुलिस की टीम ने आरोपित की तलाश कर उसे महासमुंद से हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच में मिले सबूतों के आधार पर आरोपित को विधिवत गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Also Read: Dhamtari Paddy Scam: धमतरी के इस गांव में खेत में खड़ी थी फसल और दर्ज हो गई 42 क्विंटल धान की बिक्री, पटवारी व सरपंच की मौजूदगी में बना पंचनामा, उठे गंभीर सवाल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button