कुरूद विधानसभा में ग्रामीण सड़कों को मरम्मत के लिए मिली मंजूरी, इन गांवों की सड़कों के लिए स्वीकृत हुआ 34.90 लाख रुपये की राशि

धमतरी, 23 जुलाई 2025: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड की ग्रामीण सड़कों के विशेष मरम्मत (पैच रिपेयर) कार्यों के लिए शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, रायपुर द्वारा जारी की गई है।

Dhamtari News: यह स्वीकृति कुरूद क्षेत्र के उन ग्रामीण मार्गों के लिए है, जो वर्षों से जर्जर हालत में हैं और स्थानीय जनता लंबे समय से इनके सुधार की मांग कर रही थी। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास योजना के तहत कुल 7 मार्गों के लिए अलग-अलग मरम्मत कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लागत 34.90 लाख रुपये है।

इन सड़कों को मिलेगा नया जीवन

प्रशासकीय स्वीकृति में धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड की जिन सड़कों को मरम्मत के लिए शामिल किया गया है, वे इस प्रकार हैं:

क्रमांकसड़क मार्गलंबाई (किमी)मरम्मत लागत (₹ लाख)कंटेन्जेंसी (1%)कुल लागत (₹ लाख)
1खार से भेंडरा2.006.220.066.28
2सौराबांधा से अमलीडीह पुलिया तक3.142.630.032.66
3भाटागांव से अटंग मार्ग3.105.580.065.64
4कुरूद स्टेशन से कन्हारपुरी भुसरेंगा तक2.106.030.066.09
5मेंडरका से परसवानी मार्ग2.143.910.043.95
6थुहा से जोरातराई5.005.260.055.31
7भैसबोड़ से खार मड़ेली पहुंच मार्ग3.534.920.054.97
कुरूद विकासखंड की सड़कों की कुल लागत34.90 लाख रुपये

विधायक अजय चंद्राकर के प्रयास से हो रहा विकास कार्य

Kurud MLA Ajay Chandrakar: कुरूद विकासखंड के कार्यों की स्वीकृति क्षेत्रीय विधायक श्री अजय चंद्राकर के सक्रिय प्रयासों का प्रतिफल मानी जा रही है। वर्षों से लंबित सड़क मरम्मत कार्यों को लेकर उन्होंने शासन से लगातार पत्राचार एवं चर्चा की थी, जिसका परिणाम अब धरातल पर दिखने लगा है।

Road Repair: क्षेत्रवासियों ने इन स्वीकृत विकास कार्यों के लिए विधायक श्री अजय चंद्राकर के प्रति आभार जताया है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और ग्रामीण जीवन स्तर में बड़ा सुधार आएगा। कुरूद विकासखंड की यह पहल न केवल सड़क संरचना को सुदृढ़ बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क, कृषि, व्यापार और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को भी मजबूती देगी। आने वाले समय में यह ग्रामीण विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

Rural Development: इसके साथ ही अन्य विकासखंडों/जिलों की उन सड़कों का विवरण है जिन्हें मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत विशेष मरम्मत (Patch Repair) कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है:

क्र.जिला का नामविकास खंडसड़क का नामलंबाई (किमी)लागत (₹ लाख)कंटेन्जेंसी (₹ लाख)कुल स्वीकृति (₹ लाख)
1रायपुरधरसींवासारागांव से अड़सेना पहुंच मार्ग3.2019.670.2019.87
2रायपुरआरंगकुरूद (क) बस स्टैंड से मोहकम मार्ग, महानदी तक1.163.620.043.66
3गरियाबंदफिंगेश्वरबकली से भाटापारा, बिरनीबाहरा से लक्ष्मणदादर1.133.080.033.11
4गरियाबंदछुराबिरनीबाहरा से लक्ष्मणदादर1.825.400.055.45
5गरियाबंदछुरारानीपरतेवा से मुड़ागांव पिपरहट्टा1.2812.200.1212.32
6बिलासपुरमस्तूरीरैल्हा से मानिकचौरी1.339.030.099.12
7बेमेतरासाजासोनपाण्डर पहुंच मार्ग (शेष)2.203.200.033.23
8बेमेतरासाजादेवकर से डेहरी मार्ग (शेष)1.232.190.022.21
9राजनांदगांवछुरियाबरछाटोला से कल्लूटोला0.983.380.033.41
10राजनांदगांवछुरियापुरना से पतोरा2.257.080.077.15
11राजनांदगांवडोंगरगांवधौराभाठा से केशला1.524.210.044.25
12मोहला मानपुर चौकीमोहलासोमाटोला से पदाटोला2.276.750.076.82
13मोहला मानपुर चौकीमोहलादुग्गटोला से भुरसाटोला2.327.350.077.42
14मोहला मानपुर चौकीमोहलादेवरसुर से गुंजमहुवा1.073.150.033.18
15मोहला मानपुर चौकीमानपुरमिचगांव से दल्ली मानपुर मार्ग2.668.120.088.20
16मोहला मानपुर चौकीचौकीबांधाबांजार-जोरातराई से दैहान2.066.200.066.26
17मोहला मानपुर चौकीचौकीमांझीटोला से रैनूटोला1.844.330.044.37
18मोहला मानपुर चौकीचौकीहितागुटा से सांगली2.306.890.076.96
19जांजगीर चांपाबम्हनीडीहभंवरमाल से पिपरदा4.6318.240.1818.42
20जांजगीर चांपाबलौदाकोरबी से अचानकपुर1.038.440.088.52
21जांजगीर चांपाबलौदाबलौदा मेन रोड से उदयपुर1.466.470.066.53
22जांजगीर चांपाबलौदासिवनी सुखरीकला रोड से बहेराडीह1.366.750.076.82

CG CM Village Road Development Plan: छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 11 जुलाई 2025 को जारी प्रशासकीय आदेश के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में 56 सड़क परियोजनाओं के पैच रिपेयर व विशेष मरम्मत कार्यों के लिए कुल ₹523.51 लाख (पाँच करोड़ तेईस लाख इक्यावन हजार रुपए) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, बिलासपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और जांजगीर-चांपा जिले शामिल हैं। इन सभी परियोजनाओं की कुल लंबाई लगभग 131.19 किलोमीटर है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने, आवागमन सुगम करने और विकास को गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Also Read: कुरूद विधानसभा में हो रहा निरंतर विकास, गोबरा-परसवानी और सेमरा में सड़कों और पुल-पुलियों के लिए 6.61 करोड़ की स्वीकृति

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button