Aadhaar Card Free Gold Scheme: क्या आधार कार्ड पर सच में मिल रहा 1 तोला सोना? जानें वायरल वीडियो की हकीकत

Aadhaar Card Free Gold Scheme viral video: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेजी से देखा जा रहा है।इसमें दावा किया गया है कि जिन लोगों के पास आधार कार्ड है, सरकार उन्हें मुफ्त में 1 तोला सोना देने जा रही है।इस मैसेज को देखने के बाद कई लोग इसे असली योजना समझ रहे हैं, लेकिन यह दावा पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत है।

PIB Fact Check की जांच

Free Gold on Aadhaar Card Reality: इस वायरल मैसेज की पड़ताल करने के लिए केंद्र सरकार की एजेंसी PIB Fact Check ने जांच की।जांच में सामने आया कि ‘indiamobileyojna’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया था। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के फुटेज को एडिट करके उसके साथ फर्जी ऑडियो जोड़ा गया है। PIB ने साफ किया है कि केंद्र सरकार ने ऐसी किसी योजना की घोषणा नहीं की है।

डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल

PM Modi Video Fraud: साइबर ठग लोगों को गुमराह करने के लिए एआई (AI) और डीपफेक तकनीक का सहारा ले रहे हैं।इस वीडियो में भी पीएम मोदी की आवाज और चेहरे के हाव-भाव को डिजिटल तरीके से बदला गया है ताकि लोग इसे सच मान लें। ऐसे वीडियो का मुख्य मकसद लोगों से निजी डेटा चुराना या किसी फर्जी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगी करना होता है।

सरकारी चेतावनी और सुझाव

Aadhaar Card Gold Scheme: सरकार ने नागरिकों को इस तरह के लुभावने दावों से सतर्क रहने की हिदायत दी है। बिना पुष्टि किए किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें और न ही इसे आगे शेयर करें। किसी भी योजना की सही जानकारी केवल सरकारी मंत्रालयों के अधिकृत पोर्टल पर ही उपलब्ध होती है।

फर्जी खबर की शिकायत कहां करें

Free Gold Scheme Fact Check: अगर आपको सोशल मीडिया पर किसी सरकारी योजना से जुड़ा संदिग्ध मैसेज या वीडियो दिखता है, तो आप उसकी जांच करा सकते हैं।इसके लिए PIB Fact Check के व्हाट्सएप नंबर (+91 8799711259) या ईमेल ID (factcheck@pib.gov.in) पर संदेश भेजा जा सकता है।अनजान लिंक्स पर अपनी निजी जानकारी या आधार नंबर बिल्कुल दर्ज न करें।

Also Read: Shivling Puja Niyam: शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये फूल और पत्ते, जानिए क्या चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button