Bijapur Horticulture Recruitment 2026: बीजापुर उद्यानिकी विभाग में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के विभिन्न पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Bijapur Horticulture Recruitment 2026: जिला बीजापुर के कार्यालय सहायक संचालक उद्यान द्वारा डीएमएफ (DMF) मद के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी (RHEO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कृषि या उद्यानिकी विषय में स्नातक अभ्यर्थियों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण: Bijapur Horticulture Bharti 2026

विवरणजानकारी
विभाग का नामकार्यालय सहायक संचालक उद्यान, जिला बीजापुर
पद का नामग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी (RHEO)
कुल पद08
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि15 जून 2026
मासिक मानदेय₹26,490/-
वेतन स्तरलेवल-7 के समकक्ष
आवेदन माध्यमरजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट

पदों का वर्गवार विवरण

वर्गपदों की संख्या
अनारक्षित (UR)01
अनुसूचित जनजाति (ST)04
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)02
अनुसूचित जाति (SC)01
कुल पद08

शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन: Rural Horticulture Extension Officer Bharti

पद का नामशैक्षणिक योग्यतामासिक मानदेय
ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारीकृषि (Agriculture) या उद्यानिकी (Horticulture) विषय में स्नातक (B.Sc.)₹26,490/-

चयन प्रक्रिया: Rural Horticulture Extension Officer Selection Process

चयन का आधारविवरण
शैक्षणिक योग्यतास्नातक में प्राप्त प्रतिशत का 60% भारांक
अनुभव अंकप्रति वर्ष 1 अंक, अधिकतम 5 अंक
साक्षात्कार15 अंक
अंतिम मेरिटशैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं साक्षात्कार के आधार पर

स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता

  • समान अंक होने पर बीजापुर जिले के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • बीजापुर में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने पर बस्तर संभाग के अन्य जिलों के उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा।
  • इसके बाद राज्य स्तर के अन्य अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

आवश्यक दस्तावेज
स्नातक अंकसूची एवं प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
पासपोर्ट साइज फोटो
स्व-प्रमाणित दस्तावेजों की प्रतियां

महत्वपूर्ण बातें

  • यह भर्ती डीएमएफ मद के अंतर्गत अस्थायी आधार पर की जाएगी।
  • आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 शाम 5:30 बजे है।
  • कृषि या उद्यानिकी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है।
  • चयन पूरी तरह मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
  • आवेदन समय सीमा के बाद प्राप्त होने पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें? Rural Horticulture Extension Officer Application Form

  1. निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरें।
  2. सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
  3. आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजें।
  4. आवेदन पत्र “कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, जिला बीजापुर (छ.ग.)” के पते पर भेजना होगा।
  5. व्यक्तिगत रूप से जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण लिंक: Important link

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
भर्ती नियम एवं शर्तयहाँ देखें
आवेदन फार्मयहाँ क्लिक करें
भर्ती अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

Also Read: Mungeli NHM Recruitment 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला मुंगेली में 106 पदों पर संविदा भर्ती, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button