छत्तीसगढ़ में पुलिस अधिकारियों को चूड़ी पहनाने की कोशिश, वीडियो वायरल

राजनांदगांव: Rajnandgaon News: संस्कारधानी के नाम से पहचाने जाने वाला राजनांदगांव इन दिनों अपराध की घटनाओं से दहशत में है। चोरी, गोलीकांड, चाकूबाजी, हत्या और अवैध शराब जैसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इन घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। इसी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों को चूड़ी पहनाने की कोशिश की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में महाकाल चौक पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया।

देखिये वीडियो-

SP के ट्रांसफर की मांग

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राजनांदगांव में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने में पुलिस नाकाम रही है। उनकी मांग है कि जिले के एसपी को तुरंत हटाया जाए। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए – “संस्कारधानी को अपराधधानी नहीं बनने देंगे”। यह प्रदर्शन और वायरल वीडियो अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Also Read: विधायक उमेश पटेल पर अशोक चक्र के अपमान का आरोप, गिरफ्तारी की मांग तेज

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button