बस्तर में शव दफनाने को लेकर फिर हुआ बवाल, 11 लोग घायल, छावनी में तब्दील हुआ गांव…

जगदलपुर। बस्तर जिले में शव दफनाने के मुद्दे को लेकर एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। यह घटना बेलर गांव की है, जहां धर्मांतरित एक महिला के शव को दफनाने के विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस झड़प में 11 लोग घायल हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बस्तर में शव दफनाने को लेकर विवाद पहले भी होते रहे हैं। 2024 के अंत में भी इसी तरह का एक विवाद सामने आया था, जब परपा थाना और नानगुर चौकी क्षेत्र के बड़े बोदल गांव में एक ईसाई महिला के शव को दफनाने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय आरोपियों ने सरपंच समेत छह लोगों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
यह घटनाएं इस बात का संकेत देती हैं कि बस्तर क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है।
Also Read: 19 साल की युवती ने प्रेमी के कारण हार्पिक पीकर दी जान, सरपंच से लिखवाया सुसाइड नोट