CG Latest Job Update 2026: 13 अगस्त को 464 पदों पर सीधी भर्ती का सुनहरा अवसर, 12वीं पास आज ही करें आवेदन

CG NEW Job Update 2026: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला रोजगार कार्यालय, जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 दिन गुरुवार को एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक आई.टी.आई. कुलीपोटा, जांजगीर-चांपा में संपन्न होगा, जहाँ युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य करने का मौका मिलेगा।

Janjgir Champa Placement Camp 2026: इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र के चार प्रमुख नियोजकों द्वारा विभिन्न श्रेणियों के कुल 464 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा आदि निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 10,000 रुपये से लेकर 23,830 रुपये तक का आकर्षक मासिक वेतन दिया जाएगा। इस मेले में टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर, सेल्स फाइनेन्सर, बिजनेस लोन ऑफिसर, फोरमेन, स्टील फिटर, कारपेंटर, मेशन, कुक और हेल्पर जैसे विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती: Rojgar Mela Janjgir Champa

रोजगार मेला आयोजन संबंधी मुख्य जानकारी: Janjgir-Champa Rojgar Mela

  • मेला की तिथि (Event Date): 13 अगस्त 2026
  • समय (Time): प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
  • स्थान (Location): आई.टी.आई. कुलीपोटा, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीयन पूर्ण करने वाले अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल व छायाप्रति, पहचान पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सीधे साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक: Janjgir-Champa Rojgar Mela Important Links

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदनयहाँ क्लिक करें
पदों का विवरणयहाँ देखें
रोजगार मेला अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

Also Read: CSPC Recruitment 2026: पहली बार स्टेट पावर कपंनी में होगी 1235 पदों पर भर्ती

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button