Bijapur Naxalite Encounter: बीजापुर मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली भास्कर ढेर, लगातार दूसरे दिन सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

बीजापुर: Bijapur Naxalite Encounter: बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क ईलाके में 25 लाख के ईनामी आदिला भास्कर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। इसके पहले कल सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ के ईनामी नक्सली नरसिम्हाचलम उर्फ सुधाकर को ढेर किया था। आज जवानों को फिर से उसी जगह नेशनल पार्क एरिया में सफलता मिली है।

CG Today Naxal Operation: आपको बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल पार्क एरिया में आज फिर से कोबरा, एस टी एफ और डी आर जी के जवानों को सफलता मिली है। जवानों ने 25 लाख के ईनामी नक्स​ली आदिला भास्कर को मार गिराया है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके से AK47 समेत हथियार भी बरामद हुए हैं।

दंतेवाड़ा में 2 इनामी समेत 7 नक्सलियों का सरेंडर

Adila Bhaskar Encounter: इधर दंतेवाड़ा में 2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन नक्सलियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। और ये सभी नक्सली बारसूर इलाके में सक्रिय थे। जिले के SP गौरव रॉय के सामने इन्होंने सरेंडर किया है।

दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। बारसूर क्षेत्र में सक्रिय सात नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें दो नक्सली 50-50 हज़ार रुपये के इनामी थे। सभी ने दंतेवाड़ा के एसपी गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस के अनुसार, ये नक्सली लंबे समय से क्षेत्र में हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल थे। प्रशासन ने समर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत लाभ देने की बात कही है।

पखांजूर में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार

इधर पखांजूर में बिनागुंडा के जंगल से 5 लाख रुपए का एक इनामी नक्सली गिरफ्तार​ किया गया है। BSF और जिला बल की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षाबलों को यह सफलता मिली है। इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

गौरतलब है कि पिछले महीने 21 मई को भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू को मार गिराया था। बीजापुर के घने जंगलों में जारी इस अभियान को माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। सुरक्षाबल पूरे इलाके में सावधानी के साथ आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

Also Read: रायपुर में बर्थडे पार्टी से लौट रही लड़कियों से की छेड़खानी, विरोध करने पर सड़क पर जमकर मारपीट, वीडियो वायरल, देखें VIDEO किस तरह हुई FIGHT

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button