Raipur Ganesh Pandal Video: रायपुर के लाखेनगर गणेश प्रतिमा पर बवाल, पंडाल में अश्लील गाना बजने से मचा हंगामा, शिवसेना और बजरंग दल ने हनुमान चालीसा का पाठ कर किया विरोध, विवाद से इलाके में तनाव

रायपुर: Raipur Ganesh Pandal Video: राजधानी रायपुर के लाखेनगर इलाके में गणेश पंडाल में स्थापित AI जनरेटेड गणेश प्रतिमा और देर रात फिल्मी व अशोभनीय गाने बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बजरंग दल ने इस मामले में जोरदार प्रदर्शन किया और प्रतिमा को विसर्जित करने की मांग की। विरोध बढ़ने पर पंडाल की लाइट बंद कर प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया गया।

विरोध की वजह

Raipur Lakhenagar Ganesh: बजरंग दल का आरोप है कि गणेशजी की प्रतिमा के स्वरूप से छेड़छाड़ की गई है। समिति को पहले ही कहा गया था कि भगवान की प्रतिमा मूल स्वरूप में स्थापित की जाए, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। साथ ही 3 सितंबर की रात करीब 2 बजे पंडाल में “उ लाला उ लाला” जैसे बॉलीवुड फिल्म “द डर्टी पिक्चर” के अश्लील गाने बजाए गए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

प्रदर्शन और झड़प के बाद हनुमान चालीसा पाठ

Lakhenagar Ganesh Viral Video: 4 सितंबर को सुबह शिवसेना युवासेना जिलाध्यक्ष यशराज ठाकुर और विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के नेतृत्व में समिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और पंडाल के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

विवाद के बाद गणेश प्रतिमा को पर्दे से ढका, अब होगा सीधे विसर्जन

Raipur Ganesh Controversy: आइटम सॉन्ग बजाने और प्रतिमा को AI कार्टून स्वरूप में प्रदर्शित करने को लेकर विवाद के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा को पर्दे से ढक दिया है। अब विसर्जन तक प्रतिमा इसी तरह ढकी रहेगी।

पुलिस-प्रशासन की सख्ती

स्थिति बिगड़ते देख मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आसपास के थानों के दर्जनभर टीआई और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी वहां पहुंचे। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण है और पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।

शिवसेना की चेतावनी

शिवसेना युवासेना जिलाध्यक्ष यशराज ठाकुर ने कहा कि गणेश प्रतिमा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी भी समिति ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई तो वे इसकी जिम्मेदारी खुद उठाएँगे, अन्यथा शिवसैनिक अपने तरीके से कार्रवाई करेंगे।

Also Read: Ambikapur Crime News: शराब के नशे में 4 युवकों ने नाबालिग को बनाया बंधक, फिर किया ऐसा काम, आपबीती सुन इलाके में फैली सनसनी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button