CG Naxal Encounter Latest Update: ‘लाल आतंक’ पर प्रहार, अब तक 36 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, सर्चिंग जारी

CG Naxal Encounter Latest Update: ‘लाल आतंक’ पर सुरक्षाबलों का प्रहार, अबतक 36 नक्सलियों के मारे जानें की खबर, सर्चिंग अभियान जारी
दंतेवाड़ा: CG Naxal Encounter Latest Update छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है और इतना बड़ा नुकसान पहुंचाया है कि ये आंकड़े ऐतिहासिक हो गए हैं। दरअसल, शुक्रवार को सुरक्षाबलों और जवानों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में 36 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जवानों की सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है।
CG Naxal Encounter Latest Update जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई। नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में नक्सलियों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। शुक्रवार को जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 36 नक्सलियों के शव बरामद होने की खबर सामने आई है। यह पहला मौका है कि इतनी बड़ी संख्या में माओवादी मारे गए है। इससे पहले कांकेर मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को ढेर किया गया था।
कल ही CM विष्णुदेव साय ने किया था दौरा
आपको बता दें कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ से पहले शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा का दौरा किया था। यहां सीएम साय ने 167.21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों लोकार्पण भी किया था।
अगस्त में छत्तीसगढ़ का दौरा किए थे गृहमंत्री शाह
दरअसल, बीते दिनों देश के गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया था। इस दौरान मंत्री शाह ने सात राज्यों की अंतरराज्यीय समन्वय समिति की बैठक ली थी। जिसमें सात राज्यों के अफसर शामिल हुए थे। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों की समीक्षा की गई थी।
देखें कब और कहाँ हुई बड़ी मुठभेड़
नक्सलियों का खात्मा
सन 2024 में 160 से ज्यादा नक्सली ढेर
—————————-
तारीख – 20 जनवरी
जिला- बीजापुर
थाना क्षेत्र- बासागुड़ा
नक्सली ढेर- 3
————————–
तारीख – 25 जनवरी
जिला- कांकेर
थाना क्षेत्र- कोयलीबेड़ा
नक्सली ढेर- 3
——————————–
तारीख – 27 जनवरी
जिला- बीजापुर
थाना क्षेत्र- जांगला
नक्सली ढेर- 4
————————-
तारीख – 27 जनवरी
जिला- बीजापुर
थाना क्षेत्र- बासागुड़ा
नक्सली ढेर- 6
————————
तारीख – 2 अप्रैल
जिला- बीजापुर
थाना क्षेत्र- गंगालूर
नक्सली ढेर- 13
————————–
तारीख – 6 अप्रैल
जिला- बीजापुर
थाना क्षेत्र- उसूर
नक्सली ढेर- 3
———————–
तारीख – 16 अप्रैल
जिला- कांकेर
थाना क्षेत्र- छोटे बेठिया
नक्सली ढेर- 29
———————–
तारीख – 30 अप्रैल
जिला- कांकेर
थाना क्षेत्र- टेकमेटा
नक्सली ढेर-10
——————-
तारीख – 10 मई
जिला- बीजापुर
थाना क्षेत्र- पीडिया
नक्सली ढेर- 12
—————————
तारीख – 17 जुलाई
जगह – छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र बार्डर
नक्सली ढेर- 12
——————–
तारीख – 29 अगस्त
जगह – अबूझमांड़
नक्सली ढेर- 3
—————–
तारीख – 3 सितंबर
जगह – दंतेवाड़ा
नक्सली ढेर- 9