ये धान खरीदी नहीं, धान तस्करी न्याय योजना है: अजय चंद्राकर

रायपुर। राज्य शासन समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी। इस फैसले से किसानों को मुनाफा अधिक होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले के बाद अब सियासत भी गर्म होने लगी है। विपक्ष यानी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं।
अजय चंद्राकर ने कहा कि यह “धान तस्करी न्याय योजना”
इसी बीच अब भाजपा के कद्दावर नेता और प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा है कि यह धान तस्करी न्याय योजना है। 2021 तक के आंकड़े देखें तो अधिकतम उत्पादकता प्रति एकड़ 17.58 क्विंटल से ज्यादा नहीं है, जबकि सबसे कम उत्पादकता 7.72 क्विंटल प्रति एकड़ है। कांग्रेस प्रदेश की जनता को बेवकूफ बना रही है ये चुनावी साल में लोकलुभावन योजना है। भाजपा नेता अजय चंद्राकर के इस बयान पर प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने पलटवार किया है।
छत्तीसगढ़ की जनता को बरगलाने में किसी सरकार का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा तो वो भूपेश सरकार का होगा।
— Ajay Chandrakar (@Chandrakar_Ajay) March 27, 2023
२० क्विंटल की घोषणा सिर्फ़ और सिर्फ़ राजनैतिक लॉलीपॉप है या फिर छ.ग में कांग्रेसियो के लिये “धान तस्करी न्याय योजना” (ATM) है, ताकि कांग्रेसी इससे भी अपना ख़ज़ाना भर सके। pic.twitter.com/G2Xw5cc6uN