
धमतरी: Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा गांव में रविवार को 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र प्रियांशु साहू ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह बीते कुछ समय से नया मोबाइल फोन दिलाने की जिद कर रहा था। जवाब में घरवालों ने समझाया कि फिलहाल सारे पैसे खेती में लग चुके हैं और जैसे ही फसल बिकेगी, वह नया मोबाइल दिला देंगे। लेकिन शायद ये बात प्रियांशु को समझ नहीं आई। उसने किसी से कुछ नहीं कहा और कमरे में जाकर पंखे से फांसी लगा ली।

खेत की फसल से जुड़ी थी उम्मीद, टूटी तो जिंदगी छोड़ दी
Student Mobile Phone Case: प्रियांशु की उम्र महज 17 साल थी। घरवाले मेहनत-मजदूरी और खेती से जुड़े हुए हैं। बताया गया कि खेती के सारे पैसे खर्च हो चुके थे और मोबाइल खरीदना संभव नहीं था। इस पर मां-बाप ने कहा कि थोड़ी देर और रुक जाओ, फसल बेचकर तुम्हारी मांग पूरी कर देंगे।
परिजनों को क्या पता था कि ये ‘थोड़ी देर’ उनके बेटे की जिंदगी की आखिरी शाम होगी।
पुलिस ने शुरू की जांच, परिजन सदमे में
Dhamtari Student Death: मामले की पुष्टि करते हुए एसडीओपी शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि छात्र नया मोबाइल मांग रहा था और परिजनों ने फसल बिकने के बाद दिलाने की बात कही थी। इससे नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।cपुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।




