
धमतरी: Dhamtari News: जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम टिपानी में दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल जाने की तैयारी कर रही दूसरी कक्षा की छात्रा आराध्या पटेल (7 वर्ष) करंट की चपेट में आ गई। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
बोर का तार बना मौत का कारण
Tipani News: पिता टोमनलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह बुधवार सुबह आराध्या स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी। इसी दौरान वह घर के पास स्थित बाड़ी में बोर के पास गई, जहां खुला पड़ा तार उसे छू गया। तेज करंट लगते ही बच्ची जमीन पर गिर गई।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
परिजनों ने तुरंत उसे धमतरी जिला अस्पताल (DCH) पहुंचाया। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



