CG Fire Department Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग भर्ती 2025: 295 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

CG Fire Department Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ विभाग में 295 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। यह भर्ती 1 जुलाई 2025 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 रखी गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी https://cghgcd.gov.in/ वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य के स्थानीय निवासियों के लिए है और सभी पदों के लिए शारीरिक परीक्षण (Physical Test) अनिवार्य होगा।

रिक्त पदों का विवरण: CGFD Vacancy Details

पद का नामपदों की संख्या
सब इंस्पेक्टर (स्टेशन ऑफिसर)21
वाहन चालक14
ऑपरेटर (ड्राइवर कम ऑपरेटर)86
फायर मैन117
स्टोर कीपर32
मैकेनिक2
वॉच रूम ऑपरेटर19
वायरलेस ऑपरेटर4
कुल पद295

शैक्षणिक योग्यता – पदानुसार विवरण: Educational qualification

पद का नामअनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
स्टेशन ऑफिसर (सब इंस्पेक्टर)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से B.Sc. या B.E. (Firefighting) में डिग्री होनी चाहिए।
वाहन चालक / वाहन चालक-कम-ऑपरेटर12वीं पास और वैध HMV (Heavy Motor Vehicle) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
फायरमैन / स्टोरकीपरकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए।
मैकेनिक10वीं पास और आईटीआई (ITI) या मान्यता प्राप्त संस्थान से डीजल मैकेनिक ट्रेड में डिप्लोमा किया हो।
वॉच रूम ऑपरेटर12वीं पास और प्रशिक्षित वायरलेस ऑपरेटर सहित सिटी सोल्जर (City Soldier) होना चाहिए।

आयु सीमा: Age Limit

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क विवरण: CG Fire Department Category Wise Application Fee

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Fee)
सामान्य (UR)₹ 300/-
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)₹ 300/-
अनुसूचित जाति / जनजाति (SC / ST)₹ 200/-

नोट:

  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड (Debit Card / Credit Card / Net Banking) से किया जाएगा।
  • एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापसी योग्य नहीं होगा।

चयन प्रक्रिया: Selection Process

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:

  1. लिखित परीक्षा:
    • कुल 100 अंकों की बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित परीक्षा
    • विषयों में सामान्य ज्ञान, तकनीकी ज्ञान व अन्य बुनियादी विषय शामिल होंगे।

शारीरिक मापदंड परीक्षण: CG Fire Department Physical Standard Test (PST)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए

श्रेणीऊंचाई (Height)छाती (Chest)
सभी श्रेणियाँ (ST को छोड़कर)168 सेमी81 सेमी (फुलाकर 86 सेमी)
अनुसूचित जनजाति (ST)160 सेमी76 सेमी (फुलाकर 81 सेमी)

महिला उम्मीदवारों के लिए

श्रेणीऊंचाई (Height)छाती (Chest)
सभी श्रेणियाँ153 सेमीलागू नहीं

शारीरिक दक्षता परीक्षा: CG Fire Department Physical Efficiency Test (PET)

कार्यक्रमपुरुष उम्मीदवारमहिला उम्मीदवार
लंबी कूद (Long Jump)12 फीट – 3 प्रयासों में8 फीट – 3 प्रयासों में
ऊंची कूद (High Jump)4 फीट – 3 प्रयासों में3 फीट – 3 प्रयासों में
गोला फेंक (Gola Fek)4 मीटर, 16 पाउंड – 3 प्रयासों में4 मीटर, 16 पाउंड – 3 प्रयासों में
100 मीटर दौड़16.5 सेकंड18.5 सेकंड
1500 मीटर दौड़5 मिनट 40 सेकंड6 मिनट 40 सेकंड

महत्वपूर्ण तिथियां: Dates & Events of CG Fire Department Recruitment 2025

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत01 जुलाई, 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि31 जुलाई, 2025
आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार हेतु करेक्शन विंडो10 अगस्त, 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिजल्द ही सूचित किया जाएगा
लिखित परीक्षा / शारीरिक परीक्षण की तिथिजल्द ही सूचित किया जाएगा

आवेदन कैसे करें? How to Apply?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cghgcd.gov.in पर जाएं।
  2. भर्ती सेक्शन में जाकर संबंधित पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
  4. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  5. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य लें।

महत्वपूर्ण लिंक्स – छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग भर्ती 2025: Important links

कार्यलिंक
CG Fire Department Recruitment 2025 के लिए आवेदन करेंयहाँ क्लिक करें (1 जुलाई 2025 से सक्रिय)
आधिकारिक विज्ञापन डाउनलोड करेंयहाँ डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंयहाँ विज़िट करें
हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें (भर्ती अपडेट्स के लिए)यहाँ जुड़ें

यह भर्ती छत्तीसगढ़ के युवाओं को सरकारी सेवा में करियर बनाने का शानदार अवसर प्रदान करती है। यदि आप पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, तो समय पर आवेदन करना न भूलें।

Also Read: CG Assistant Teacher Counselling List: सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन के लिए काउंसलिंग शुरू, 26 जून तक चलेगी प्रक्रिया, देखे रिक्त पदों की सूची

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button