छत्तीसगढ़ में एक साधारण बेंच को 40,000 रुपए में खरीदा? पर्यटन विभाग की पर उठे गंभीर सवाल

CG Tourism Bench Controversy: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पर्यटन विभाग द्वारा बनवाई गई बेंच का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल दावों के अनुसार विभाग ने एक साधारण बेंच तैयार कराने के लिए 40,000 रुपए प्रति बेंच के हिसाब से भुगतान किया है। बताया जा रहा है कि पूरे प्रदेश में इसी दर से लगभग 69 बेंचों का निर्माण कराया गया है, जिसके बाद खरीद की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, हालांकि इस विषय पर विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की चर्चा

CG Viral Post News 2026: छत्तीसगढ़ पोस्ट नाम के फेसबुक पेज पर साझा किए गए इस पोस्ट में एक तस्वीर के साथ किसी दस्तावेज का हिस्सा दिखाया गया है। उस दस्तावेज में प्रोविजन फॉर प्रोवाइडिंग ऑफ सिटिंग बेंच एंड फिक्सिंग ऑफ सेंड स्टोन बेंच दर्ज है और रेट वाले हिस्से में 40,000 रुपए की राशि लिखी दिख रही है। पोस्ट में यह दावा भी किया गया है कि प्रदेशभर में इसी दर पर करीब 69 बेंचों का निर्माण किया गया है।

सैंड स्टोन बेंच की कीमत पर बहस

Rajnandgaon Tourism Department News: वायरल फोटो में नजर आ रही बेंच एक साधारण सैंड स्टोन की बेंच है, जो किसी पर्यटन स्थल पर रेलिंग के समीप लगाई गई दिखती है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि खुले बाजार में इस तरह की बेंच इससे कम दाम में उपलब्ध हो जाती है। फिलहाल विभाग के स्तर से इस वायरल दावे और लागत को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है।

एस्टीमेट और टेंडर शर्तों पर सवाल

इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग सरकारी धन के खर्च को लेकर सवाल उठा रहे हैं और प्रशासन से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। यूजर्स जानना चाहते हैं कि आखिर 40,000 रुपए प्रति बेंच का एस्टीमेट किस आधार पर तैयार किया गया, टेंडर की शर्तें क्या थीं और किस प्रक्रिया के तहत भुगतान किया गया।

निष्पक्ष जांच की उठ रही मांग

सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि यदि यह दावा सही है तो मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यदि यह जानकारी भ्रामक या गलत है तो गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

Also Read: स्वर्ग में बांटे गए पीएम आवास! बड़ा घोटाला करने वाले सचिव समेत 6 पर FIR, 5 संविदा कर्मी बर्खास्‍त

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button