
Hirakud Dam: संबलपुर लगातार बारिश और छत्तीसगढ़ से बढ़ते जल प्रवाह के चलते हीराकुंड डैम के 12 गेट रविवार को खोल दिए गए। यह इस मानसून का पहला फ्लड डिस्चार्ज है। सुबह स्लुइस गेट नंबर 7 से शुरुआत हुई और कुल 12 गेटों से पानी छोड़ा गया। सुबह 9 बजे जल स्तर 609.54 फीट था।
बांध में 1,30,028 क्यूसेक पानी आ रहा था, जबकि 38,164 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसमें से अधिकांश बिजली उत्पादन, सिंचाई और उद्योगों को आपूर्ति के लिए डायवर्ट किया गया। जल स्तर में तेजी का एक कारण छत्तीसगढ़ के कलमा बैराज के सभी 46 गेटों का खुलना भी बताया गया है।
पिछले साल के मुकाबले इस बार पानी जल्दी छोड़ा गया है — 2023 में यह प्रक्रिया 28 जुलाई को शुरू हुई थी।



