VIDEO: नरहरा वाटरफॉल में बड़ा हादसा: एडवेंचर झूला टूटने से 12 पर्यटक नीचे गिरे, वीडियो वायरल

Narhara Jhula Incident: छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िले में स्थित मशहूर नरहरा जलप्रपात में सोमवार को रोमांच की तलाश कर रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। जलप्रपात पर लगाए गए एडवेंचर झूले की रस्सी और पोल अचानक टूट जाने से उस पर बैठे 12 लोग नीचे गिर पड़े। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह घटना वहां मौजूद सभी लोगों के लिए डर और गुस्से की वजह बन गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें झूला पहले हिलता है और फिर अचानक ज़मीन पर आ गिरता है।

एडवेंचर के नाम पर लापरवाही, सवालों के घेरे में प्रशासन

Narhara Falls: जानकारी के मुताबिक नरहरा वॉटरफॉल को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए हाल ही में कुछ एडवेंचर एक्टिविटीज शुरू की गई थीं, जिनमें बड़े झूले भी शामिल थे। लेकिन बिना समुचित सुरक्षा इंतज़ामों के झूले चलाना अब प्रशासन की निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है।

Viral Video: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर कोई प्रशिक्षित स्टाफ या गाइड मौजूद नहीं था और ना ही झूले की तकनीकी जांच करवाई गई थी। हादसे के बाद पर्यटक और स्थानीय लोग खासे नाराज़ दिखे और सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाया। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और पर्यटन विभाग से रिपोर्ट तलब की गई है। झूले की निर्माण एजेंसी और संचालक को नोटिस देने की तैयारी चल रही है।

नरहरा जलप्रपात हादसा वीडियो-

Also Read: CG Natural Disaster: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: कवर्धा में बहे 5 लोग, 1 की मौत, 1 लापता; रेलवे ट्रैक डूबा, नाले में बह गई गाय, देखिये VIDEO

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button