धमतरी। बच्चों में शिक्षा गुणवत्त सुधार के लिए सुघ्घर पढ़वईया कार्यक्रम के तहत अंगना में शिक्षा का आयोजन 2 जुलाई को किया जाएगा। प्रदेश में माताओं को जोड़कर बच्चों को घर पर सीखने में सहयोग देने के लिए अंगना में शिक्षा कार्यक्रम को अच्छा प्रतिसाद मिला है। चालू शिक्षा सत्र में अधिक से अधिक स्कूलों में बच्चे सुघर पढ़वईया कार्यक्रम में निर्धारित अपेक्षित स्तर तक पहुंच सकें, इसके लिए अंगना में शिक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी प्राथमिक स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मिली जानकारी अनुसार उक्त कार्यक्रम का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में करने वाले हैं और सभी नीले रंग के परिधान में दिखेंगे, ताकि नीली लहर दिखाई दे सके और सभी अपनी एकता का प्रदर्शन करे सके। कलेक्टर नम्रता गांधी ने संबंधित अधिकारियों को इसकी सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Related Articles

CG Legislative Assembly Video: छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कसा तंज, कहा- गौमाता के नाम से वोट मांगा है तो घोषित करें उन्हें राष्ट्रमाता
February 27, 2026

CG Legislative Assembly: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 5000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने शिक्षा मंत्री को घेरा, मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा भर्ती की तारीख…
February 27, 2026

