Dhamtari Police Transfer List 2026: धमतरी पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SP भावना पांडेय ने कुरूद से लेकर सिहावा और नगरी थाना के 14 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

Dhamtari Police Transfer List 2026: धमतरी जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग प्रणाली में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने जिले के विभिन्न थानों, पुलिस चौकियों और साइबर पुलिस थाने में तैनात 14 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस नई सूची में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं, जिनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

चौकी प्रभारी और सहायक उप निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र

Dhamtari SP Bhavna Pandey Order: जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक अजय सिंह को कुरूद थाना से हटाकर करेलीबड़ी चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं करेलीबड़ी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम बंजारे को सिटी कोतवाली धमतरी भेजा गया है। इसके साथ ही सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र साहू को सिटी कोतवाली से पुलिस नियंत्रण कक्ष धमतरी और उत्तम निषाद को अर्जुनी थाना से कुरूद थाना स्थानांतरित किया गया है।

साइबर थाने से चार आरक्षक भेजे गए मैदानी थानों में

Dhamtari Police Department News: इस फेरबदल में साइबर पुलिस थाने की टीम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। साइबर थाने में पदस्थ आरक्षक युवराज ठाकुर को नगरी थाना, आनंद कटकवार को कुरूद थाना, विकास द्विवेदी को सिहावा थाना और दीपक साहू को सिटी कोतवाली में पदस्थ किया गया है। दूसरी ओर सिटी कोतवाली के आरक्षक संजय पति, मुकेश मिश्रा और पितांबर सिंह राजपूत के साथ रक्षित केंद्र से कुलदीप सिंह राजपूत को साइबर पुलिस थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिसिंग में तालमेल बनाने के लिए जारी हुए निर्देश

Dhamtari Cyber Cell Transfer Update: प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश मरकाम और आरक्षक बृजेश वैष्णव को रक्षित केंद्र से सिटी कोतवाली में तैनात किया गया है। पुलिस विभाग में किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक जरूरतों के अनुरूप थानों और साइबर सेल के बीच बेहतर तालमेल बैठाने की कवायद माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने स्थानांतरित सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Also Read: मालिक ने 100 लीटर डीजल डलवाकर भेजा बचेली, ड्राइवर ने कुरुद में डीजल चोरी कर बेचा, पुलिस ने ड्राइवर समेत खरीदार को भी भेजा जेल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button