‘लक्ष्य शिष्यवृत्ती’ दीक्षांत समारोह: बोडरा के ताम्रध्वज साहू को रिसर्च कार्य के लिए मिला सम्मान

रायपुर: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के ग्राम बोडरा के निवासी ताम्रध्वज साहू ने अपनी रिसर्च फैलोशिप का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में आयोजित “लक्ष्य शिष्यवृत्ती: 2024-2025” के मानवीयतापूर्ण आचरण अभ्यास दीक्षांत समारोह में ताम्रध्वज साहू को उनके शोध कार्य के लिए पाँच प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया गया। यह समारोह सौरव शैक्षणिक, सामाजिक बहुउद्देशीय संस्था और शेप फाउंडेशन, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

नवाचार और मानवीयतापूर्ण आचरण पर ज़ोर

इस दीक्षांत समारोह का सबसे खास हिस्सा यह रहा कि रिसर्च फैलो ने केवल अपने अकादमिक शोध का सत्यापन ही नहीं किया, बल्कि मानवीयतापूर्ण आचरण के लिए सामूहिक दीक्षांत प्रतिज्ञा भी ली। यह इस बात का प्रतीक है कि ‘लक्ष्य फैलोशिप’ केवल ज्ञान पर नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों पर भी समान रूप से जोर देती है।

ताम्रध्वज साहू ने मंच पर अपना सत्यापन प्रस्तुत किया और इस विशेष दीक्षांत संकल्प में सक्रिय रूप से भाग लिया। उनके साथ निकीता बनसोड, ऋतुजा पवार और अक्षय डोसे जैसे अन्य रिसर्च फैलो ने भी अपनी फैलोशिप यात्रा के अविस्मरणीय पल साझा किए और अपने गाइड और माता-पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। फैलो ने कहा कि यह यात्रा केवल शोध नहीं, बल्कि मानवीयता को समझने की थी।

पद्मश्री पोपटराव पवार समेत कई गणमान्य अतिथियों का मार्गदर्शन

इस समारोह में पद्मश्री पोपटराव पवार (आदर्शगांव हिवरेबाजार), बुलढाणा के जिलाधिकारी डॉ. किरण पाटील (भा.प्र.से.), और संत गाडगेबाबा विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ. अविनाश असनारे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • पद्मश्री पोपटराव पवार ने युवाओं को ‘तरुण वयात ध्येय निश्चीतीचे महत्व’ विषय पर मार्गदर्शन दिया।
  • जिलाधिकारी किरण पाटील ने ‘भारतीय प्रशासकीय सेवेत अर्थशास्त्र, मानसशास्त्र व समाजशास्त्राचे महत्व’ पर अपने विचार रखे।
  • कुलसचिव डॉ. अविनाश असनारे ने ‘विद्यापीठीय शिक्षणात दिनचर्येचे महत्व’ को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में श्री रविकांत गौतमी (कृषि उपसंचालक से.नि.) और श्री श्रीराम नृसींहन (मध्यस्थ दर्शन वरीष्ठ अध्येता) ने भी महत्त्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। अतिथियों ने सभी फैलो को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Also Read: धमतरी में महिलाओं की आजीविका संवर्धन के लिए एन.आई.टी. रायपुर और डी.एस.आई.आर. की साझी पहल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button