CG School Holiday: दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश पर बच्चों को मिलेगी भरपूर छुट्टियां, DPI ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

CG School Holiday: इस बार स्कूली बच्चों के लिए त्योहार और भी खास हो सकते हैं। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने स्कूल शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा है, जिसमें दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए लंबी छुट्टियों का सुझाव दिया गया है। अगर विभाग से मंजूरी मिलती है तो बच्चे त्योहारों का जमकर आनंद ले पाएंगे।

दशहरा, दीपावली और क्रिसमस पर आठ-आठ दिन की छुट्टी

Diwali School Holiday: प्रस्ताव के मुताबिक दशहरा, दीपावली और क्रिसमस-शीतकालीन अवकाश के लिए छह-छह दिन की छुट्टी तय की गई है। खास बात यह है कि तीनों ही त्योहारों में छुट्टी के अंत में शनिवार और रविवार पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से कुल अवकाश आठ दिन का हो जाएगा।

Also Read: CG School Holidays 2025-26: छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2025-26 में अवकाश की सूची, जानें कितने दिनाें की मिलेगी छुट्टी

प्रस्तावित तिथियां इस प्रकार हैं:

  • दशहरा अवकाश: 29 सितंबर से 4 अक्टूबर
  • दीपावली अवकाश: 13 से 20 अक्टूबर
  • शीतकालीन अवकाश: 22 से 27 दिसंबर

ग्रीष्मकालीन अवकाश पहले जैसा ही

CG School Summer Vacation: डीपीआई के प्रस्ताव में ग्रीष्मकालीन अवकाश में

कोई बदलाव नहीं किया गया है। बच्चों को 1 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टी मिलेगी, जैसा कि हर साल होता आया है।

Also Read: CG School Teacher Holidays News: छत्तीसगढ़ में इन शिक्षकों को नहीं मिलेगी गर्मी की छुट्टी, DPI ने जारी किया आदेश

परीक्षा और टाइम टेबल पर असर

प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि सितंबर में तिमाही परीक्षा आयोजित की जाएगी। लेकिन अवकाश की तिथियां तय नहीं होने से फिलहाल स्कूल अपनी वार्षिक समय-सारिणी को अंतिम रूप नहीं दे पा रहे हैं।

Also Read: CG School Time Change: छत्तीसगढ़ में बदलने वाला है बच्चों के स्कूल का समय, अब इतने बजे लगेगा स्कूल, DPI ने शासन को भेजा प्रस्ताव

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button