पूर्व विधायक के भाई की हत्या का खुलासा: पत्नी से अवैध संबंध के शक में रची गई साजिश, जेल में बंद कैदी ने 1 लाख में दी थी सुपारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

CG MLA Brother Murder Case: 7 जुलाई से लापता लैलूंगा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई ग्राम पंचायत पाकरगांव के सचिव जयपाल की हत्या की गई थी। मामले में 3 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अवैध संबंध जयपाल सिंह सिदार की मौत की वजह बना है।

Lalunga MLA: जिले के SP दिव्यांग पटेल ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि जेल में बंद शिव साहू ने 1 लाख की सुपारी दी थी। जयपाल सिंह सिदार का शिव साहू की पत्नी से अवैध संबंध था। जयपाल सिंह सिदार की हत्या लैलूंगा में हुई थी। सिसरिंगा के जंगल में शव मिला था। पुलिस ने बताया कि शिव साहू ने पैरोल में बाहर आकर जयपाल सिंह सिदार की हत्या की साजिश रची थी।

बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद हुए थे गायब

गौरतलब है कि लैलूंगा विधानसभा के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार 43 वर्ष लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कटकलिया में ही निवास करते थे। बीते 7 जुलाई की सुबह अपनी बेटी को आत्मानंद स्कूल छोड़ने कार से गए थे। बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद वे वापस नहीं लौटे। शाम तक वे घर नहीं पहुंचे तो परिजन उसकी पतासाजी करने लगे। उनका कुछ पता नहीं चलने पर इसकी सूचना 8 जुलाई को पुलिस को दी गई। लैलूंगा पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर जांच की।

बुधवार को सिसरिंगा घाटी के मंदिर के पीछे मिला शव

वहीं बुधवार को सिसरिंगा घाटी के मंदिर पीछे एक शव सड़ी गली अवस्था में मिला। इसकी शिनाख्ती पूर्व विधायक के लापता हुए भाई जयपाल सिंह सिदार के रूप में की गई। पुलिस के मौका मुआयना से यह खुलासा हुआ है कि मृतक के सिर का हिस्सा पूरी तरह से सड़ गया है। वहीं शरीर का अन्य हिस्सा सूख कर कपड़े से चिपक गया था। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही थी।

Also Read: राजधानी में Sex Racket का भंडाफोड़: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, मुख्य सरगना और एक युवती समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button