CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें डेढ़ साल में नक्सलियों ने की 8 शिक्षादूतों की हत्या, बस्तर आईजी की सख्त चेतावनी, बाढ़ प्रभावितों से मिले CM साय, सिंहदेव ने मानी कांग्रेस की हार की बड़ी वजह, त्योहारों से पहले डीजे बैन पर विवाद, रायपुर में खुला CBSE रीजनल ऑफिस, बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर पंप सील, दुर्ग में धर्मांतरण विवाद पर 2 पादरी गिरफ्तार, दिव्यांग आरक्षण पर हाईकोर्ट का फैसला समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

Table of Contents

CG Naxal Attack: डेढ़ साल में 8 शिक्षादूतों की हत्या, बस्तर IG ने दी सख्त चेतावनी

बस्तर में नक्सली दहशत कायम रखने के लिए लगातार निर्दोषों की हत्या कर रहे हैं। बीते डेढ़ साल में माओवादियों ने मुखबिरी के शक में 8 शिक्षादूतों की जान ले ली। ये सभी दूरस्थ इलाकों में बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहे थे। बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि हर माओवादी कैडर और उनके सहयोगियों की पहचान कर उन्हें सजा दिलाई जाएगी।

Bastar Flood: बाढ़ प्रभावितों से मिले CM साय, शिविरों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा और बस्तर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई और जमीनी सर्वे किया। उन्होंने राहत शिविरों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया। लोगों ने प्रशासन की मदद से संतुष्टि जताई। सीएम ने अफसरों को शिविरों में भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं लगातार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

CG Politics: सिंहदेव बोले, वादे पूरे नहीं करने से कांग्रेस हारी चुनाव

पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्मचारियों से नियमितीकरण का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया गया। यही विधानसभा चुनाव में हार की बड़ी वजह बनी। सिंहदेव महासमुंद में हड़ताल पर बैठे NHM कर्मचारियों से मिले और उनका समर्थन किया।

Festival DJ Ban: त्योहारों से पहले डीजे बैन पर बढ़ा विवाद

बिलासपुर में गणेशोत्सव और दुर्गा पूजा से पहले जिला प्रशासन ने डीजे पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने 50 डेसिबल से ज्यादा आवाज पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। डीजे संचालक इस फैसले का विरोध कर रहे हैं और इसे अपनी आजीविका पर हमला बता रहे हैं। प्रशासन ने साफ कहा कि नियम तोड़ने पर साउंड सिस्टम जब्त किया जाएगा और जुर्माना लगेगा।

CBSE Office: रायपुर में खुला क्षेत्रीय कार्यालय, छात्रों को मिली राहत

छत्तीसगढ़ के छात्रों की बड़ी मांग पूरी हो गई है। अब रायपुर में CBSE का रीजनल ऑफिस खुल गया है। पहले विद्यार्थियों और स्कूलों को कामकाज के लिए भुवनेश्वर जाना पड़ता था। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से यह दफ्तर शुरू हुआ, जिससे अब पूरे प्रदेश को लाभ मिलेगा।

UPS Option: अधिकारियों को NPS के साथ UPS चुनने की सुविधा

राज्य सरकार के वित्त विभाग ने आदेश जारी किया है कि अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी अब राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के साथ एकीकृत पेंशन योजना (UPS) का विकल्प भी चुन सकेंगे। यह फैसला केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुरूप है।

Petrol Pump Action: बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर पंप सील

बालोद जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान का उल्लंघन करने पर लाटाबोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। CCTV फुटेज में पाया गया कि वहां बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को पेट्रोल दिया जा रहा था।

Durg Conversion Case: दुर्ग में 2 पास्टर गिरफ्तार, बढ़ा विवाद

दुर्ग जिले के बोरसी इलाके में धर्मांतरण के आरोप में दो पास्टरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि एक घर में प्रार्थना सभा के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें की गईं। हालांकि ईसाई संगठन ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सिर्फ सामान्य प्रार्थना सभा थी। मामला कोर्ट में है।

High Court Decision: दिव्यांग आरक्षण पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने दिव्यांग श्रेणी से भर्ती पर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि किस श्रेणी को आरक्षण देना है, यह सरकार और नियुक्तिकर्ता का अधिकार है। याचिका में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में दृष्टिहीन उम्मीदवारों के लिए आरक्षण की मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

कलेक्टर की सख्ती: 10 बजे बंद हुआ संयुक्त कार्यालय का गेट, देर से पहुंचे अफसर कर्मी बाहर ही रह गए

गरियाबंद कलेक्टर भगवान दास उइके ने देर से दफ्तर पहुंचने वाले अफसरों और कर्मचारियों पर सख्ती दिखाई। सोमवार को ठीक 10 बजे संयुक्त जिला कार्यालय का गेट बंद करा दिया गया, जिससे कई अधिकारी और कर्मचारी बाहर ही रह गए। कलेक्टर का कहना है कि लंबे समय से समय पर उपस्थित न होने की शिकायतें मिल रही थीं, कई बार समझाइश और नोटिस देने के बावजूद सुधार नहीं हुआ। अचानक उठाए गए इस कदम से अफसर-कर्मचारी हैरान रह गए, जबकि आम नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब समय पर उपस्थिति से जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

Also Read: TET Mandatory for Teachers: टीचर्स के लिए शिक्षक पात्रता पास करना जरूरी वर्ना चली जाएगी नौकरी, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button