Diwali Holiday 2025: छत्तीसगढ़ में 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक भी रहेंगे बंद

रायपुर: Diwali 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली 2025 के लिए आधिकारिक छुट्टियों का ऐलान कर दिया है, जिसके अनुसार राज्य में 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक लंबी छुट्टी रहेगी। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। यह निर्णय दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

छात्रों को मिलेगी 8 दिन की छुट्टी

Bank Holiday: इस वर्ष 19 अक्टूबर को रविवार होने और 25 अक्टूबर को भी शनिवार होने के कारण स्कूलों में छात्रों को मिलाकर कुल 8 दिनों की छुट्टी का लाभ मिलेगा। सरकारी आदेश के अनुसार:

  • दिवाली (20 अक्टूबर) के दिन पूरे राज्य में सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे।
  • प्राइवेट स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी 20 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी।

यह लंबी छुट्टी कर्मचारियों और छात्रों को त्योहार की तैयारियों और परिवार के साथ खुशियाँ मनाने के लिए पर्याप्त समय देगी। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि छुट्टी से पहले सभी जरूरी कामकाज निपटा लें, ताकि त्योहार के दौरान कोई असुविधा न हो।

Also Read: CG New Examination System: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव: अब ऐसे बनाया जायेगा वार्षिक रिजल्ट, जानिए कक्षा-वार नया नियम

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button