
रायपुर: CG B.Ed Provisional & Waiting List 2025: शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। रायपुर के शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर ने बी.एड. (विभागीय) सत्र 2025-27 के लिए अनंतिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है।

यहां से देखें लिस्ट
यह सूची महाविद्यालय की वेबसाइट www.cteraipur.org और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट scert.cg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी यहां जाकर अपना नाम और स्थिति जांच सकते हैं।
अनंतिम चयन और प्रतीक्षा सूची- यहां क्लिक के देखें या डाउनलोड करें
दावा-आपत्ति की आखिरी तारीख 20 जून
CG B.Ed Admission 2025: अगर किसी अभ्यर्थी को चयन या प्रतीक्षा सूची को लेकर कोई आपत्ति है तो वे 12 जून 2025 से 20 जून 2025 तक अपना दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे, 20 जून के बाद आने वाले किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा, और इसकी ज़िम्मेदारी खुद अभ्यर्थी की होगी।
कहां और कैसे करें आवेदन?
दावा-आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने ज़रूरी दस्तावेजों के साथ शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर के कक्ष क्रमांक 07 में, प्रवेश प्रभारी के समक्ष कार्यालयीन समय में उपस्थित होना होगा।



