CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक 14 नवंबर को: इन अहम् मुद्दों पर सरकार ले सकती है फैसला

रायपुर: Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को आयोजित होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में बुलाई गई है।

इन प्रमुख मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

साय कैबिनेट की इस बैठक में कई नीतिगत और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है:

  • धान खरीदी की अंतिम समीक्षा: बैठक में धान खरीदी से जुड़े कार्यों और तैयारियों को लेकर अंतिम समीक्षा हो सकती है।
  • विधानसभा शीतकालीन सत्र: आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तिथियों पर मुहर लगाने के लिए चर्चा संभव है।
  • जनजातीय गौरव दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ आगमन के संबंध में जनजातीय गौरव दिवस (15 नवंबर) के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होने के आसार हैं।

यह बैठक राज्य के आगामी विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Also Read: Mahatari Vandan Yojana: 7,658 नई महिलाओं के खातों में पहली बार पहुंचेगा महतारी वंदन योजना का 1,000 रूपये

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button