CG NHM Strike: हड़ताली NHM कर्मचारियों को 24 घंटे का नोटिस, हड़ताल बंद कर ड्यूटी पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी

CG NHM Strike: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की हड़ताल पर अब सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है। आयुक्त सह मिशन संचालक ने साफ निर्देश जारी करते हुए सभी हड़ताली कर्मचारियों को 24 घंटे में काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया है।

अंतिम चेतावनी के बाद अब सख्ती

Raipur News: नोटिस में कहा गया है कि नियमतीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से हड़ताल पर डटे हुए हैं। जिला चिकित्सा अधिकारियों द्वारा पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उसके बावजूद कामकाज ठप पड़ा हुआ है। अब यदि कर्मचारी दिए गए समय में ड्यूटी पर वापस नहीं लौटते हैं तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Termination of Service Notice: लगातार जारी हड़ताल की वजह से कई जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। मिशन संचालक ने पत्र में उल्लेख किया है कि लोकहित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है और कर्मचारियों को अंतिम अवसर दिया जा रहा है।

Also Read: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर चाचा के गंभीर आरोप, बोले– ‘अवैध संबंधों से इसके चलते घर परिवार बर्बाद हो गया’

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button