New Polling Booth: धमतरी जिले में 56 नए मतदान केंद्र स्वीकृत: कुल संख्या 809 हुई, विधानसभावार जानें कहाँ कितने केंद्र बढ़े

धमतरी: Dhamtari New Polling Booth: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली ने धमतरी जिले में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण (Rationalization) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आयोग की स्वीकृति के बाद जिले में कुल 56 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप अब जिले में मतदान केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर 809 हो गई है।

विधानसभा क्षेत्रवार केंद्रों की संख्या

Dhamtari News: नए सृजित मतदान केंद्रों को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बाँटा गया है:

  • सिहावा (अ.ज.जा.) (विधानसभा क्षेत्र 56): यहाँ 8 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसके बाद कुल केंद्रों की संख्या 267 हो गई है।
  • कुरूद (विधानसभा क्षेत्र 57): इस क्षेत्र में 22 नए मतदान केंद्र शामिल किए गए हैं, जिससे कुल संख्या 259 हो गई है।
  • धमतरी (विधानसभा क्षेत्र 58): यहाँ सबसे अधिक 26 नए मतदान केंद्र सृजित हुए हैं, जिससे कुल संख्या 283 हो गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी, धमतरी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मतदाताओं को नवीन मतदान केंद्रों की जानकारी देने के लिए परिवर्तनों की सूचना संबंधित तहसील कार्यालयों, स्थानीय निकायों और पंचायत भवनों के नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

Also Read: धमतरी के सेमरा गांव में एक सप्ताह पहले ही मनाई गई दिवाली: सदियों पुरानी परंपरा, बैगा के सपने में आए सिरदार देव ने दिया था आदेश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button