ग्राम मेघा में 25 अक्टूबर को सजेगी लोक गायक सुनील सोनी की महफिल, शरद पूर्णिमा पर होगा भव्य आयोजन

Megha Sharad Purnima Mahotsav 2026: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड से लगे ग्राम मेघा में शरद पूर्णिमा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। नवदुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड मेघा की ओर से 25 अक्टूबर को यहां शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।स्व.यशवंत राव मेघावाले खेल मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जाने-माने लोकगायक सुनील सोनी अपनी स्टार नाइट प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

बस स्टैंड मेघा में नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य आयोजन की तैयारी

Navdurga Utsav Samiti Bus Stand Megha: मेघा गांव में पिछले कई वर्षों से शरद पूर्णिमा के अवसर पर बड़े पैमाने पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। खेल मैदान में विशाल मंच बनाया जा रहा है और दर्शकों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस आयोजन को लेकर ग्रामीण इलाकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

दान के दान इनाम के इनाम कूपन का होगा ड्रा

Sharad Purnima Lucky Draw Megha:इस महोत्सव की एक खास विशेषता यहां आयोजित होने वाला चर्चित लकी ड्रा है, नवरात्रि पर्व की शुरुआत से ही कूपन काटे जाते हैं। समिति द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ मध्यरात्रि में कूपन निकालकर विजेताओं के नामों की घोषणा की जाती है। इस लकी ड्रा में विजेताओं के लिए कई आकर्षक और मूल्यवान पुरस्कार रखे गए हैं।

सुनील सोनी की स्टार नाइट प्रस्तुति बनेगा आकर्षण का मुख्य केंद्र

Sunil Soni Star Night Program Megha: कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक सुनील सोनी का संगीत कार्यक्रम रहेगा। लोक गायक सुनील सोनी अपने लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर करेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में कलाप्रेमी और दर्शक शामिल होने पहुंचेंगे।

खेल मैदान में उमड़ेगी भीड़, सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम

आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पूरी तैयारी कर रहे है। खेल मैदान में पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि रातभर चलने वाले इस सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होने वाले दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Also Read: VIDEO: छिपली गांव में रावण दहन के दौरान आग की लपटों में झुलसे हनुमान बने युवक समेत 3 कलाकार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button