Dantewada AVFO Recruitment 2026: दंतेवाड़ा पशु चिकित्सा विभाग में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Dantewada AVFO Recruitment 2026: कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी (AVFO) के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत कुल 04 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

Dantewada AVFO Vacancy 2026: भर्ती की मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
विभाग का नामपशु चिकित्सा सेवायें, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा
पद का नामसहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी (AVFO)
कुल पद04
नौकरी प्रकारसंविदा भर्ती
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
नौकरी स्थानदंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़
मासिक वेतन₹23,350/-

वर्गवार पद विवरण

वर्गपद संख्या
अनुसूचित जनजाति (ST)04
कुल पद04

पदों में महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियां: Important Dates

कार्यक्रमतिथि
विज्ञप्ति जारी तिथि25 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि18 जून 2026
आवेदन माध्यमऑफलाइन

शैक्षणिक योग्यता: AVFO Educational qualification

पद का नामयोग्यता
सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी12वीं जीवविज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण एवं वेटनरी पॉलीटेक्निक में 2 वर्षीय डिप्लोमा

आयु सीमा: Age Limit

न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
18 वर्ष35 वर्ष

आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग को शासन नियम अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया: Dantewada AVFO Selection Process

Dantewada AVFO भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन निम्न आधार पर किया जाएगा:

  • शैक्षणिक योग्यता
  • कौशल परीक्षा
  • कार्य अनुभव
  • साक्षात्कार (Interview)
  • दस्तावेज सत्यापन

कृत्रिम गर्भाधान कार्य में दक्ष एवं दंतेवाड़ा जिले के मूल निवासी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • पूर्ण रूप से भरा आवेदन पत्र
  • 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची
  • वेटनरी डिप्लोमा प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग / भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ₹5/- डाक टिकट लगे दो लिफाफे

आवेदन कैसे करें?

  • निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करें।
  • आवेदन पत्र के ऊपर पद का नाम एवं श्रेणी स्पष्ट रूप से लिखें।
  • आवेदन को नस्तीबद्ध (File/Stitch) कर निर्धारित पते पर जमा करें।

महत्वपूर्ण तिथि: Important Dates

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
विभागीय सूचनायहाँ देखें
आवेदन फार्मयहाँ देखें
भर्ती अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

आवेदन भेजने का पता

कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा (छ.ग.)
पिन कोड – 494449

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
  • जिला रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन अनिवार्य है।
  • चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापना स्थल पर निवास करना अनिवार्य होगा।
  • प्रतीक्षा सूची 1 वर्ष तक वैध रहेगी।
  • विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन पत्र जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Also Read: CG Vyapam WRDT26 Recruitment Online 2026: CG व्यापम जल संसाधन विभाग (अनुरेखक) के विभिन्न पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button