
Keshkal Crime News: छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ईरागांव गांव से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने पंचायत व्यवस्था और महिला सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां राशनकार्ड बनवाने आई एक महिला से रोजगार सहायक ने ऐसी डिमांड कर दी कि सुनने वालों के होश उड़ गए।
पहले मांगा मुर्गा, फिर की शारीरिक संबंध की मांग
Eragaon Crime News: महिला की शिकायत के मुताबिक, गांव के रोजगार सहायक संजय नेगी ने राशनकार्ड तो बनवा दिया, लेकिन उसके बाद उसने महिला से कहा कि उसे “मुर्गा” चाहिए। महिला ने जवाब दिया कि उनके पास मुर्गा नहीं है, वह ₹500 दे सकती है। इसके बाद संजय ने बेशर्मी की हद पार करते हुए कहा, “अब पैसे नहीं चाहिए, एक रात के लिए तू चाहिए।”
महिला ने बताई आपबीती, पंचायत में हुआ हंगामा
अपमानित महिला ने तुरंत ये बात अपने पति को बताई और फिर पूरे मामले को ग्राम पंचायत में उठाया। पंच और सरपंचों की बैठक हुई, जिसमें रोजगार सहायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एकमत से प्रस्ताव पारित किया गया।
9 जून को जनपद कार्यालय पहुंची महिला, दर्ज कराई लिखित शिकायत
26 मई को हुई इस घटना के बाद, महिला ने 9 जून को केशकाल जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत की। अब इस प्रकरण में प्रशासनिक जांच शुरू हो चुकी है।
SDM ने कहा– “जांच जारी है, दोषी बचेगा नहीं”
केशकाल के एसडीएम अंकित चौहान ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“हमें इस मामले में शिकायत मिली है। जांच टीम गठित कर दी गई है। अगर आरोप सही पाए गए तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शासन की योजनाओं में यदि कोई लाभार्थी से इस तरह की अनैतिक मांग करता है तो तुरंत शिकायत करें।”
महिला की गरिमा से खिलवाड़, पंचायत व्यवस्था पर बड़ा सवाल
ये घटना सिर्फ एक महिला के साथ हुए अपमान की कहानी नहीं है, बल्कि ये बताती है कि ग्राम स्तर पर किस तरह कुछ कर्मचारी जनकल्याणकारी योजनाओं का निजी फायदा उठाने में लगे हैं। जहां गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को योजनाओं से मदद मिलनी चाहिए, वहां उन्हें इज्जत की कीमत चुकाने की नौबत आ रही है।
क्या पंचायत स्तर पर बैठे ऐसे कर्मचारी हमारे समाज को शर्मसार नहीं कर रहे? क्या अब सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को अपनी गरिमा गिरवी रखनी पड़ेगी? अब देखना ये होगा कि जांच के बाद सच सामने आता है या ये मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा।
Also Read: Husband Kills Wife: धमतरी जिले से हैरान कर देने वाली वारदात, शादी के सिर्फ 3 महीने बाद पति ने कर दी पत्नी की हत्या, हसिया से रेता गला



