
Korba Snake Bite Incident: कोरबा: जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर में शुक्रवार तड़के दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक ही परिवार के तीन सदस्यों को सोते वक्त जहरीले सांप ने डस लिया, जिसमें पिता और 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।
सोते समय हुई घटना, महिला ने देख लिया था सांप
Snakebite Deaths Chhattisgarh: घटना सुबह करीब 3 बजे की है जब चूड़ामणि भारद्वाज (52), उनकी पत्नी रजनी भारद्वाज (45) और बेटा प्रिंस भारद्वाज (10) अपने घर में एक ही बिस्तर पर सो रहे थे। इसी दौरान घर में घुसे एक जहरीले सांप ने तीनों को डस लिया। चूड़ामणि और प्रिंस को तो सांप काटने का पता ही नहीं चला, लेकिन रजनी ने सांप को देख लिया और किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने देवर को सूचना दी।
समय पर इलाज नहीं मिलने से दो की गई जान
Indira Nagar Korba: परिजनों ने तत्काल तीनों को जमनीपाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां हॉस्पिटल खोलवाने में ही करीब आधे घंटे का समय लग गया। इसके बाद पता चला कि अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध नहीं है। स्थिति बिगड़ती देख उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने चूड़ामणि और प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रजनी भारद्वाज की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
परिजनों में आक्रोश, पीएम रिपोर्ट में सर्पदंश का उल्लेख करने की मांग
Snake News: इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने जमनीपाली अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिलने को लेकर नाराज़गी जताई। उन्होंने यह मांग भी की कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से “सर्पदंश से मौत” का उल्लेख किया जाए। इससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी। फिलहाल डॉक्टरों ने दोनों मृतकों का विसरा संरक्षित कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Also Read: CG Vyapam Handpump Technician Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में हैंडपंप तकनीशियन के 50 पदों पर बंपर भर्ती



