
रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 10 सितंबर से अगले पांच दिनों तक प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। खासतौर पर बस्तर संभाग और उसके आसपास के जिलों में तेज बारिश की संभावना अधिक है।
कई जिलों में येलो अलर्ट
Today Weather News: मौसम विभाग ने बताया कि सरगुजा, कोरबा, बलरामपुर, रायगढ़, जशपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा में भी बुधवार को तेज बारिश की स्थिति बनेगी। इसके साथ ही इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने का भी अनुमान है। इस वजह से विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पिछले 24 घंटे का हाल
CG Weather Update Today: बीते 24 घंटों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। बुधवार की सुबह से ही रायपुर सहित कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।

अब तक का वर्षा आँकड़ा
Raipur Today Weather News: जानकारी के मुताबिक इस साल अब तक प्रदेश में औसतन 994 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो मानसून सीजन की औसत वर्षा का करीब 87% है।
- बलरामपुर सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला रहा है, जहाँ अब तक 1344.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 54% अधिक है।
- दूसरी ओर बेमेतरा जिला सबसे कम वर्षा वाला रहा, जहाँ अब तक केवल 472 मिमी बारिश हुई है, जो औसत से करीब 50% कम है।
विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह
IMD Alert: मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बिजली गिरने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। साथ ही किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए ही कृषि कार्य करें।



