
रायपुर: Free CT Scan in Raipur: छत्तीसगढ़ सरकार ने आम मरीजों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने निर्देश दिए हैं कि डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में आने वाले BPL श्रेणी के OPD मरीजों को अब निःशुल्क CT Scan और MRI जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
BPL मरीजों को अब मुफ्त CT Scan और MRI जांच सुविधा
स्वास्थ्य मंत्री ने यह फैसला आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत OPD मरीजों को जांच में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी सामान्य परिषद की बैठक तक गरीब मरीजों को मुफ्त जांच सुविधा दी जाए। वहीं, गैर-BPL मरीजों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम दरों पर CT Scan और MRI जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
अस्पताल प्रशासन की तैयारी और व्यवस्था
अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि यह निर्णय OPD स्तर पर जांच सुविधाओं को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी मरीज को जांच में कोई असुविधा न हो।
अत्याधुनिक जांच मशीनों से लैस प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल
अंबेडकर अस्पताल प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां CT Scan और MRI की अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज जांच करवाते हैं।
आयुष्मान पोर्टल की तकनीकी समस्या के बाद लिया गया निर्णय
हाल ही में आयुष्मान पोर्टल में आई तकनीकी समस्या के कारण OPD मरीजों को जांच में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जनहित में यह बड़ा फैसला लिया है, जिससे अब गरीब मरीजों को राहत मिलेगी।
Also Read: छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का 31 अक्टूबर को रायपुर बंद का ऐलान



