
Abhanpur Road Accident: आज सुबह रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जगदलपुर से रायपुर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस CG04 E 4060 केंद्री गांव के पास ओवरटेक करने की कोशिश में सामने चल रहे हाईवे से तेज रफ़्तार में टकरा गई टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के एक तरफ से पूरे परखच्चे उड़ गए। और बस का हिस्सा हाइवा के पीछे चिपक गया।

भीषण हादसे में 3 की मौत 6 घायल
CG Road Accident: लोग चीख पुकार करने लगे हादसा इतना भयानक था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर हाईवे के पिछले हिस्से में चिपक गया। बस में करीब 20 लोग सवार थे घटना के बाद 3 लोग बुरी तरह फस गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया जिसमें डॉक्टर ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया हादसे में 6 लोग की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इसके साथ ही 10 अन्य लोग मामूली चोट से घायल हो गए हैं।

Abhanpur News: मृतकों में 1 महिला और 2 पुरुष शामिल है सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं मृतकों की पहचान अजहर अली सरगीपाल कोंडागांव, बलराम पटेल कुम्हरपारा जगदलपुर, बरखा ठाकुर तुमगांव जिला महासमुंद,

Royal Travels Bus Accident: घायलों का इलाज जारी है 6 घायल यात्रियों की पहचान इस प्रकार हुई है- धनीराम सेठिया लौहड़ीगुड़ा जगदलपुर, गणेश्वर प्रसाद बर्मन कोंडागांव, भूषण निषाद भवानीपुर बलौदाबाजार, सुमन शर्मा मूल निवासी जमालपुर बिहार वर्तमान निवासी जगदलपुर, संध्या कुमार थाना बोधघाट जगदलपुर, अन्य एक घायल की जानकारी आना बाकी है।

पुलिस ने जांच शुरू की
शुरुआती जांच में हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण होना बताया जा रहा है। एडिशनल SP विवेक शुक्ला के अनुसार हादसे के बाद अभनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Also Read: छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की कार से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, नेता गंभीर रूप से घायल



