CG Sai Cabinet Vishtar: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज

रायपुर:- CG Sai Cabinet Vishtar: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है मुख्यमंत्री विष्णु साय ने आज शाम राज्यपाल रमेन डेका से राज्यपाल भवन में मुलाकात की आधिकारिक रूप से तो यह बैठक राजहित से जुड़े विषयों को लेकर बताई जा रही है लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं ने इस मुलाकात को खास दिलचस्प बना दिया है।

राज्यपाल जुलाई के पहले सप्ताह में विदेश यात्रा पर जा रहे हैं ऐसे में यह भेंट सिर्फ शिष्टाचार नहीं मानी जा रही राजनीतिक गलियों में चर्चा है कि यह मुलाकात “मंत्रिमंडल विस्तार से पहले की तैयारी” का संकेत हो सकती है।

दो नहीं अब तीन नये चेहरे आ सकते हैं कैबिनेट में

साय मंत्रिमंडल में अब दो मंत्री पद खाली है लेकिन सूत्रों की माने तो अगर केंद्र के हरियाणा मॉडल जैसा फार्मूला लागू हुआ तो एक और चेहरा मंत्रिमंडल में शामिल हो सकता है यानी संभावनाएं मंत्रियों की संख्या बढ़कर तीन हो सकती है।

विधायकों और पार्टी पदाधिकारी में इसको लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है भाजपा के सत्ता और संगठन दोनों खेमों में अब इसको लेकर तेज कशमकश देखी जा रही है अब सवाल है– क्या नाम फाइनल हो चुके हैं? और क्या यह नाम अब सिर्फ राजभवन की स्वीकृति का इंतजार कर रही है?

हालांकि सरकार की ओर से इस मुलाकात को औपचारिक और राजहित में चर्चा बताया गया लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीधी बातचीत हुई है या नहीं।

नए मंत्री बनाने को लेकर बातचीत हुई या नहीं?

हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि समय और परिस्थितियों को देखकर साफ है अब मंत्रिमंडल विस्तार में ज्यादा देर नहीं होने वाली अब निगाहें जुलाई से पहले सप्ताह पर टिकी है जब राज्यपाल विदेश रवाना होंगे उससे पहले क्या कुछ बदल जाएगा? या लौटने के बाद कोई बड़ा ऐलान होगा जवाब आने वाले कुछ दिनों में मिल सकता है।

Also Read: Deepak Baij Mobile Theft: कांग्रेस भवन में NSUI के मीटिंग में दीपक बैज का आईफोन चोरी, पास में बैठे थे देवेंद्र यादव और एजाज ढेबर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button