CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: इस जिले में हिंसा के बाद SP हटाए गए, कई जिलों के कप्तान बदले

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में अचानक फेरबदल करते हुए कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में सबसे बड़ा नाम कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला का है, जिन्हें हाल ही में जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद पद से हटा दिया गया है।

सरकार ने उनकी जगह 2019 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी निखिल राखेचा को कांकेर की कमान सौंपी है। निखिल इससे पहले गरियाबंद जिले के एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके अलावा, पर्यटन बोर्ड में प्रतिनियुक्ति पर तैनात देवव्रत सिरमौर को वापस बुलाकर गरियाबंद का नया एसपी नियुक्त किया गया है। प्रशासन के इस कड़े कदम को कानून-व्यवस्था सुधारने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Also Read: छत्तीसगढ़ PDS घोटाला: 61 राशन दुकानों से 3 करोड़ से अधिक का चावल गायब, मचा हड़कंप, ऐसे हुआ खुलासा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button