CG Second International Stadium: छत्तीसगढ़ को मिलेगा दूसरा इंटरनेशनल स्टेडियम, BCCI के निर्देश पर विधायक गजेंद्र यादव ने स्टेट क्रिकेट संघ और अधिकारियों संग किया स्थल निरीक्षण

CG Second International Stadium: छत्तीसगढ़ को जल्द ही दूसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मिलने जा रहा है, जो दुर्ग के पंडित रविशंकर स्टेडियम को अपग्रेड कर बनाया जाएगा। बीसीसीआई से निर्देश मिलने के बाद स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है।

विधायक गजेंद्र यादव, कलेक्टर अभिजीत सिंह और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों ने स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों और लीज प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए हैं। स्टेडियम में 40,000 दर्शकों की क्षमता है, जिसे और बढ़ाया जाएगा, साथ ही पार्किंग, इंडोर-आउटडोर एरिया, रनिंग पाथवे, हॉस्टल और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

इसके बन जाने से दुर्ग को एक नई पहचान मिलेगी, खेल पर्यटन बढ़ेगा, व्यापार को गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार व खेल का बेहतर वातावरण मिलेगा। बीसीसीआई की तकनीकी टीम के अनुसार, आने वाले दो वर्षों में यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच आयोजित किए जा सकेंगे।

Also Read: Raipur Air Force Air Show: रायपुर के आसमान में गरजेंगे एयरफोर्स के जेट, भारतीय सेना के पायलट हवा में दिखाएंगे स्टंट, सांसद की पहल पर मिली स्वीकृति, जानिए कब और कहाँ होगा ये ऐतिहासिक नज़ारा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button