छत्तीसगढ़ के किसानों को कल मिलेगा खुशियों का नोटिफिकेशन! 1.41 लाख किसानों को 152 करोड़ की फसल बीमा राशि, DBT से मिलेगा पैसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के 1 लाख 41 हजार 879 पात्र किसानों को कुल 152 करोड़ 84 लाख रुपये की बीमा राशि का भुगतान किया जाएगा। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए सीधे किसानों के खातों में भेजी जाएगी।

खरीफ और रबी सीजन के लिए मिल रहा क्लेम

इस भुगतान में खरीफ सीजन 2024 के 33 हजार 943 किसानों को 10 करोड़ 25 लाख रुपये, जबकि रबी सीजन 2024-25 के 1 लाख 7 हजार 936 किसानों को 142 करोड़ 58 लाख रुपये का क्लेम मिलेगा।

कृषि मंत्रालय की ओर से यह दावा भुगतान जल्द जारी करने की तैयारी की जा रही है, ताकि किसान आने वाले मौसम की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें।

Also Read: Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड पर पाएं अब 5 लाख तक का लोन, जानिए कैसे उठाएं फायदा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button