CG Panchayat Election Result: मंत्री के गढ़ में भाजपा की बड़ी हार, दो जिला पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस की जीत

मनेंद्रगढ़ जिला पंचायत चुनाव (Manendragarh jila Panchayat result में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा को कड़ी शिकस्त दी है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्षेत्र में भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ी। कांग्रेस ने मनेंद्रगढ़ और खड़गवां के दोनों जिला पंचायत क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ममता सिंह और प्रिया मसराम ने क्रमशः जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 और 10 से जीत दर्ज की। क्षेत्र क्रमांक 9 से भाजपा समर्थित और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह को ममता सिंह ने हराया, जबकि क्षेत्र क्रमांक 10 में भाजपा समर्थित और जनपद अध्यक्ष सोनमति उर्रे को प्रिया मसराम ने पराजित किया।
कांग्रेस की इस जीत को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रभाव और संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम माना जा रहा है। इस चुनावी परिणाम से भाजपा खेमे में निराशा का माहौल है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
Also read: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे शुरू, ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म