
Post Office RD Scheme: रोजमर्रा के जीवन में कई तरह के खर्चे होते रहे है इस बीच नियमित बचत के जरिए बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना एक विकल्प हो सकती है। इस योजना में हर महीने निश्चित राशि जमा की जाती है और सरकार द्वारा तय ब्याज दर के अनुसार रिटर्न मिलता है। पति-पत्नी संयुक्त खाता खोलकर लंबे समय में अच्छी रकम जुटा सकते हैं।
RD Scheme: 100 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश
पोस्ट ऑफिस आरडी योजना में न्यूनतम 100 रुपये प्रतिमाह से निवेश शुरू किया जा सकता है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। यह केंद्र सरकार समर्थित लघु बचत योजना है, इसलिए इसे सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है।
वर्तमान में पोस्ट ऑफिस आरडी पर 6.7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। ब्याज दरों की समीक्षा सरकार हर तिमाही करती है।
Joint Account: पति-पत्नी साथ में खोल सकते हैं खाता
इस योजना में एकल खाते के साथ संयुक्त खाता खोलने की भी सुविधा है। अधिकतम तीन वयस्क मिलकर जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं।
यदि पति और पत्नी दोनों हर महीने 12-12 हजार रुपये जमा करते हैं, तो कुल मासिक निवेश 24 हजार रुपये हो जाएगा। नियमित निवेश और ब्याज के प्रभाव से लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।
Maturity Period: 5 साल बाद बढ़ा सकते हैं अवधि
पोस्ट ऑफिस आरडी की मूल अवधि 5 वर्ष होती है। मैच्योरिटी के बाद खाताधारक आवेदन देकर इसे अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ा सकता है।
इस तरह कुल 10 साल तक निवेश जारी रखने का विकल्प मिलता है, जिससे बचत और ब्याज दोनों में वृद्धि होती है।
Loan Facility: जरूरत पड़ने पर मिल सकता है ऋण
आरडी खाते में जमा राशि के आधार पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। खाता खुलने के एक वर्ष बाद या 12 मासिक किस्तें जमा होने के बाद खाताधारक जमा राशि के 50 प्रतिशत तक ऋण ले सकता है।
यह सुविधा अचानक आने वाली वित्तीय जरूरतों में उपयोगी साबित हो सकती है।
Investment Calculation: 10 साल में ऐसे बन सकता है 41 लाख रुपये का फंड
| विवरण | राशि / जानकारी |
|---|---|
| योजना | पोस्ट ऑफिस आरडी |
| ब्याज दर जो आपको मिलेगा | 6.7% वार्षिक |
| पति का मासिक निवेश | ₹12,000 |
| पत्नी का मासिक निवेश | ₹12,000 |
| कुल मासिक निवेश | ₹24,000 |
| निवेश अवधि | 10 वर्ष (5+5 वर्ष) |
| कुल जमा राशि | ₹28,80,000 |
| अनुमानित ब्याज आय | ₹12,20,509 |
| मैच्योरिटी पर कुल राशि | ₹41,00,509 |
यदि पति-पत्नी हर महीने कुल 24 हजार रुपये नियमित रूप से जमा करते हैं और 5 साल बाद खाते की अवधि आगे बढ़ा देते हैं, तो 10 वर्षों में लगभग 41 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसमें करीब 28.80 लाख रुपये मूल निवेश और 12.20 लाख रुपये ब्याज के रूप में शामिल होंगे।
Note: ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं। वास्तविक मैच्योरिटी राशि उस अवधि में लागू ब्याज दरों के अनुसार अलग हो सकती है।



