छत्तीसगढ़

अटल चौक का जीर्णोद्धार : विधायक चंद्राकर ने अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति किया अनावरण, बोले- किए जा रहे विकास कार्य

कुरुद: भाजपा के स्थापना दिवस पर नगर पंचायत भखारा (भठेली) में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर अटल चौक का जीर्णोद्धार भी किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख चंद जैन ने की।

रविवार को विधायक श्री चंद्राकर ने भखारा के अटल चौक में पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति का पर्दा हटाकर अनावरण किया और उन्हें माल्यार्पण भी किया। इसके बाद उन्होंने समीप स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए और पियाऊ घर का शुभारंभ किया।

भाजपा की विचारधारा और विकास की समन्वित सोच पर विधायक चंद्राकर ने दिया संबोधन

विधायक अजय चंद्राकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अद्भुत संयोग है कि आज राम नवमी और भाजपा के स्थापना दिवस के दिन अटल जी की मूर्ति का अनावरण किया गया। उन्होंने नपा पदाधिकारियों के इस नेक कार्य की सराहना की।

चंद्राकर ने भाजपा के इतिहास पर बात करते हुए कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने मुंबई में भाजपा की नींव रखी थी और वह पार्टी के पहले अध्यक्ष भी चुने गए थे। उन्होंने भाजपा की यात्रा को याद करते हुए कहा कि आज भाजपा दो सांसदों वाली पार्टी से तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने वाली पार्टी बन चुकी है और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

विधायक ने पार्टी के पितृपुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा में विचारधारा और विकास का समन्वय है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के उस कथन को याद करते हुए कहा, “अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा” और आज हम देख रहे हैं कि हर जगह कमल खिला है।

कार्यक्रम में इन नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी हेमंत साहू, उपाध्यक्ष सतीश जैन, नपं. उपाध्यक्ष विष्णु साहू, जिला पंचायत सदस्य पूजा राजू सिन्हा, कुलेश्वरी गायकवाड़, जपं. सदस्यगण आनंद यदु, सिंधु बैस, रेखा साहू, पूर्व नपं. अध्यक्ष पुष्पलता देवांगन, भाजपा नेता भानू चंद्राकर, रामगोपाल देवांगन, हरखचंद जैन, पंकज सिन्हा, लोकेश्वर सिन्हा, सुरेश अग्रवाल, रामस्वरूप साहू, छत्रपाल बैस, गिरिराज सोन, चोवाराम गंजीर, कामता साहू, भोला राम साहू, रवि सिन्हा, डॉ. लोकेश साहू, गौतम जैन, बिंझवार साहू, रामकृष्ण नेताम, राजू सेन, पुष्पेंद्र साहू के अलावा नगर पंचायत भखारा (भठेली) के पार्षदगण और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Also Read:बीजेपी स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button