
रायपुर CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है, लेकिन जाने से पहले भी यह सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में अगले दो दिन (7 और 8 अक्टूबर) तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्वोत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों में बना चक्रवाती परिसंचरण बारिश की यह स्थिति बनाए रखेगा, जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जा सकती है।
इन 15 जिलों के लिए ‘भारी बारिश’ और बिजली गिरने का अलर्ट
Today Weather News: मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, अधिकांश जिलों में आकाशीय बिजली के साथ वर्षा होने की भी संभावना है:
- रायपुर
- बिलासपुर
- कांकेर
- नारायणपुर
- कोंडागांव
- बस्तर
- दंतेवाड़ा
- सुकमा
- बीजापुर
- बलरामपुर
- कोरिया
- सूरजपुर
- सरगुजा
- मनेन्द्रगढ़
- जशपुर

राजधानी और संभागों में मौसम का हाल
Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में आसमान सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मंगलवार को रायपुर में तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, मौसम वैज्ञानिक गायत्री वाणी कांचीभोटला ने जानकारी दी है कि अगले 4 से 5 दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई संभावित है, लेकिन बस्तर संभाग में 7 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है।
ठंड ने दी दस्तक, किसानों को जल प्रबंधन की सलाह
IMD Alert: मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मौसम में आए बदलाव को दर्शाता है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे जल प्रबंधन की योजनाएँ बनाएँ और मौसम पूर्वानुमान पर विशेष ध्यान दें। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे गरज-चमक के समय खुले स्थानों में जाने से बचें और सुरक्षा उपाय अपनाएँ।



