पेंड्रा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक और युवती की मौत, पानी से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे, प्रदेश के 33 जिलों में आज अलर्ट जारी

Gaurela Pendra Marwahi: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आकाशीय बिजली ने एक युवक और युवती की जान ले ली। दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे और शनिवार को उनकी लाशें जंगल में पेड़ के नीचे मिलीं। मृतकों की पहचान अंडी गांव के रहने वाले कमलेश प्रजापति और मझगवा गांव की एक युवती के रूप में हुई है।

ऐसे हुई दर्दनाक घटना

Pendra News: जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए युवक और युवती पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक बिजली गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने आज सुबह उनके शव देखे तो गांव में मातम पसर गया।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Yellow Alert: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

  • प्रदेश में अब तक 1018.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो औसत से करीब 2% कम है।
  • पिछले 24 घंटे में बस्तर और बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में भारी वर्षा दर्ज हुई।
  • कांकेर जिले के चारामा में 82 मिमी सबसे ज्यादा बारिश हुई।

बाढ़ प्रभावित जिलों की हालत

हाल ही में बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए।

  • 200 से ज्यादा घर ढह गए और 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • 2196 लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।
  • बारसूर में स्टेट हाईवे-5 का पुल टूट गया, जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया।

क्यों गिरती है बिजली?

IMD Alert: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बादलों में पानी की बूंदें और बर्फ के कण आपस में रगड़ खाते हैं, जिससे चार्ज पैदा होता है। जब विपरीत चार्ज वाले बादल टकराते हैं तो बिजली बनती है। अक्सर यह बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन तेज होने पर धरती तक पहुंच जाती है। पेड़, पानी और धातु बिजली के कंडक्टर का काम करते हैं। इनके पास खड़ा व्यक्ति इसकी चपेट में आ सकता है।

Also Read: Breaking News: रायपुर एयरपोर्ट के ATC पर बिजली गिरने से सिस्टम ठप, 5 फ्लाइट डायवर्ट

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button