छत्तीसगढ़ भाजपा में नई नियुक्तियां: महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों का ऐलान

छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष केदार कश्यप की सहमति के बाद पार्टी ने महिला मोर्चा और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट जारी कर दी है। ओबीसी और एससी मोर्चा के बाद अब इन दो प्रमुख विंग्स में हुई नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में नया जोश देखा जा रहा है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करना और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को और पुख्ता करना है।

महिला मोर्चा: 29 जिलों में कमान, प्रदेश कार्यकारिणी का भी विस्तार

जारी आदेश के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश के 29 जिलों में नए अध्यक्षों की घोषणा की है। इसके साथ ही महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की सूची भी सार्वजनिक कर दी बगई है। पार्टी ने उन महिला नेत्रियों पर भरोसा जताया है जो लंबे समय से सक्रिय रही हैं। इन नियुक्तियों में क्षेत्रीय समीकरणों का खासा ध्यान रखा बगया है ताकि आधी आबादी को पार्टी की विचारधारा से प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सके।

युवा मोर्चा: पिंटू साहू को रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी, 23 जिलों में नियुक्तियां

युवा मोर्चा में भी बड़े स्तर पर बदलाव हुए हैं, जहां 23 जिलों में नए जिलाध्यक्ष और महामंत्रियों की तैनाती की गई है। रायपुर ग्रामीण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पिंटू साहू को सौंपी गई है। इसके साथ ही भाजयुमो (BJYM) की प्रदेश कार्य समिति की भी नई लिस्ट सामने आई है। पार्टी ने युवा चेहरों को सामने लाकर संगठन को नई ऊर्जा देने की कोशिश की है, ताकि युवाओं के बीच सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार तेजी से हो सके।

Also Read: छत्तीसगढ़ में बड़ा खुलासा: GST और इनकम टैक्स भरने वाले भी उठा रहे थे BPL राशन का लाभ, 10 हजार कार्ड होंगे निरस्त

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button