New Born Baby: धमतरी के भेंडरी गांव में नहर किनारे प्लास्टिक टब में मिली नवजात बच्ची, जिला अस्पताल में भर्ती

धमतरी: New Born Baby: मगरलोड विकासखंड के करेली बड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेंडरी में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहर के किनारे एक प्लास्टिक टब (धमेला) में नवजात बच्ची पड़ी मिली। खेत में काम करने जा रही महिलाओं ने बच्ची को देखा और तत्काल गांव के पूर्व सरपंच व पुलिस को सूचना दी।

पूरी तरह स्वस्थ है शिशु

Dhamtari News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए करेली बड़ी स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्रारंभिक जांच में शिशु पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। बाद में उसे बेहतर देखभाल के लिए मगरलोड सीएचसी होते हुए धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची लगभग 10 दिन की है और उसके हाथ में पहले से कन्यूला लगा हुआ था, यानी उसे संभवतः पहले कहीं भर्ती कराया गया था।

बच्ची को छोड़ने की वजह पर अटकलें

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि बच्ची लड़की होने के कारण उसे लावारिस हालत में छोड़ा गया होगा। वहीं पुलिस को शक है कि बच्ची किसी अवैध संबंध का नतीजा हो सकती है और समाजिक बदनामी के डर से मां ने उसे नहर किनारे छोड़ दिया।

जांच में जुटी पुलिस

करेली बड़ी चौकी प्रभारी राधेश्याम बंजारे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के अस्पतालों में हाल ही में जन्मे शिशुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाएंगे। पुलिस प्रसूता महिलाओं की भी जानकारी एकत्र कर रही है ताकि बच्ची को छोड़ने वाले व्यक्ति या परिवार का सुराग मिल सके।

Also Read: कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत; कार से मिला 14 किलो गांजा, धमतरी के दो युवक गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button