
दंतेवाड़ा/नारायणपुर: Naxalite Encounter Bastar: पूर्व बस्तर इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ चल रही है। इस संयुक्त ऑपरेशन में STF, DRG, कोबरा और नारायणपुर की फोर्स शामिल है। मुठभेड़ में अब तक कई नक्सलियों के मारे जाने और कई के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है।
दंतेवाड़ा एसपी ने की पुष्टि
Today Naxalite Encounter: दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन जारी है और इसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों के हताहत होने की सूचना है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
नक्सलियों पर लगातार शिकंजा
CG Naxal Operation: गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत केंद्र और राज्य सरकार मिलकर अभियान चला रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए 31 मार्च 2026 की समय-सीमा तय की है। इसी कड़ी में हाल के महीनों में नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है और बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं।
इलाके में तनाव
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां भेजी गई हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



