छत्तीसगढ़राजनीति

टैक्स में वृद्धि एवं नया कर लादने के विरोध में भाजपा भखारा ने किया धरना प्रदर्शन

कुरुद। नगरीय निकायो में प्रदेश सरकार द्वारा की गई टैक्स की वृद्धि को सीधे-सीधे सरकारी डकैती बता नपं. भखारा के सत्ताधारीयो के आव्हान में भाजपा ने टैक्स वृद्धि के विरोध में मोर्चा खोलते हुए नागरिकों सड़क पर उतरकर अटक चौक भखारा में  एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता देवांगन ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि बघेल सरकार के निर्देश पर छग के नगरीय निकायों के करों में भारी-भरकम वृद्धि कर दी गई है। इसके आधार पर जनता पर दोगुना और तीन गुना टैक्स लगाए जा रहा हैं। वर्तमान में स्वकर प्रणाली के अंतर्गत जो टैक्स प्रस्तावित किए गए हैं, वो पुराने टैक्स की तुलना में तीन गुना तक हो रहे हैं। इससे कि शहर की जनता में हाहाकार मचा है।

भूपेश बघेल को प्रदेश की नही अपनी कुर्सी की चिंता है:

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू ने कहा कि प्रदेश में अल्पवर्षा से किसानों की और कोरोना काल मे आमजनता की हालत पस्त है लेकिन प्रदेश के मुख्या को इनकी चिंता नही है और वे अपने समर्थकों के साथ दिल्ली जाकर अपनी कुर्सी बचाने वाली डांस में मस्त है। अब समय इस लादन वाली सरकार को हटाने की बारी आ चुकी जिसे कांग्रेस के ही लोग बोलने लगे है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद यदु ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य सरकार, भाजपा शासित नगर , शहर के नागरिकों को कोई सुविधा देने में तो पूरी तरह से असफल है, लेकिन भारी भरकम टैक्स वृद्धि के कारण लोगों को आर्थिक रुप से मुसीबतों के भंवर में डाल रही है। वर्तमान कोरोना काल में आम आदमी ऐसे ही आर्थिक रूप से टूट चुका है। उस पर इस तरह के टैक्स थोपना सही नहीं जिसका हम विरोध करते है और आने वाले समय मे इस लुटेरी सरकार को करारा जवाब देंगे।

राज्य सरकार ने जनता पर यह भार लदवाया:

पूर्व भाजपा मंत्री निरंजन सिन्हा ने कहा है कि राज्य सरकार ने जनता की मुसीबतों को बढ़ाने के लिए नगर पंचायतों के जरिए यह कर लदवाए हैं। यह टैक्स नपं. की जरूरत का कर ना हो कर सरकार की मनमानी का कर है। भखारा के विकास के लिए पैसा को देने के बजाय यहां कर में वृद्धि कर नागरिकों से पैसा वसूलने का षड्यंत्र रचा गया है। विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल देवांगन ने बताया कि नगर परिषद द्वारा राज्य सरकार द्वारा की गई बढ़ोतरी को नगर की जनता से नही लिए जाने का प्रस्ताव भी पास किया गया है पर सरकारी आदेश के आगे नगर निगम के अधिकारी बेबस है।

उक्त धरना प्रदर्शन को पूर्व जनपद उपाध्यक्ष छत्रपाल बैस, दुलार सिन्हा, दीनदयाल साहू, झम्मन साहू आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नपं. उपाध्यक्ष दुलेश्वर साहू, सांसद प्रतिनिधि विष्णु साहू, चोवाराम गंजीर, पुरुषोत्तम सिन्हा, भाव प्रकाश साहू, रामकृष्ण नेताम, युवा मोर्चा से युगेश धीवर, डुमेंद्र गंगबेर, आशीष साहू, खिलेश साहू, मनीष कश्यप, सोमेंद्र, भीष्म माल, लोकेश के अलावा नगर के पार्षदगण, स्थानीय भाजपाईगण एवं नगरवासी उपस्थित थे।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button