Sushasan Tihar: सुशासन तिहार में बीजेपी सांसद भोजराज नाग ने PHE इंजीनियर को बोला कमीशनखोर, मंच से ही लगाई फटकार

Sushasan Tihar: कांकेर में सांसद भोजराज नाग एक बार फिर अपने पुराने अंदाज़ में नज़र आए। मौका था सुशासन तिहार के तहत कोयलीबेड़ा में आयोजित समाधान शिविर का। ये शिविर बृहस्पतिवार को लगाया गया था, जहां बड़ी तादाद में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इससे पहले भाजपा सांसद भोजराज नाग का थाने में तैनात थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया था।

ग्रामीणों ने उठाई अधूरे काम की बात, सांसद ने लिया संज्ञान

CG Sushasan Tihar 2025: शिविर के दौरान जब ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के अधूरे कामों की शिकायत की, तो सांसद नाग का पारा चढ़ गया। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के कार्यपालन अभियंता को मंच पर बुलाया और सरेआम लताड़ लगाई।

“ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं, लेकिन कमीशन खाते हो?”

सांसद भोजराज नाग ने पीएचई इंजीनियर को सख्त लहजे में कहा – “ठेकेदारों की लापरवाही पर कोई एक्शन नहीं लेते और खुद कमीशन खाने में लगे हो।” उन्होंने अफसरों पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि सुशासन तिहार को मजाक बनाकर रख दिया गया है, जबकि इसका मकसद लोगों की समस्याओं का समाधान है।

समस्या का समाधान जल्द करने की हिदायत

सांसद यहीं नहीं रुके। उन्होंने अधिकारियों को साफ-साफ निर्देश दिया कि ग्रामीणों की शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द होना चाहिए। उन्होंने कहा, “ये कार्यक्रम सिर्फ खानापूर्ति के लिए नहीं है, यहां जनता उम्मीद लेकर आती है और उसका भरोसा टूटना नहीं चाहिए।”

लोग बोले – इस बार सांसद का गुस्सा जायज़ था

शिविर में मौजूद कई ग्रामीणों का कहना था कि जल जीवन मिशन के काम में लगातार लापरवाही हो रही है। पाइपलाइन बिछाने से लेकर पानी सप्लाई तक, सब अधूरा पड़ा है। ऐसे में सांसद का गुस्सा पूरी तरह जायज़ था।

Also Read: BJP leader Manohar Lal Dhakad Viral Video: एक्सप्रेस वे पर BJP नेता ने बनाए यौन संबंध, CCTV में बिना कपड़ों के हुआ कैद; Video वायरल, पार्टी में मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button