VIDEO: कांग्रेस के पूर्व विधायक ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में 5 से 7 लाख रुपए की उगाही का लगाया आरोप

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने पार्टी संगठन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों से ₹5 लाख से ₹7 लाख तक की डिमांड की जा रही है। इस संबंध में बृहस्पति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने बताया है कि सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से उन्हें सूचना मिल रही है कि एक नंबर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष के उम्मीदवारों के पास फोन आ रहे हैं। फोन करने वाला व्यक्ति स्वयं को कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता Mary Lotlikar का सेक्रेटरी बता रहा है। वह व्यक्ति, एक महिला की आवाज में, जिलाध्यक्ष बनने के बदले पैसों की मांग कर रहा है।

पूर्व प्रभारी कुमारी शैलजा पर भी लगा चुके हैं टिकट बेचने का आरोप

बृहस्पति सिंह ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहुत अच्छी सोच के साथ अन्य प्रदेशों से पर्यवेक्षक भेजकर ब्लॉक और जिला स्तर पर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की व्यवस्था दी है, जिससे पार्टी को निश्चित रूप से लाभ होगा। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता Mary Lotlikar के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

देखिये वायरल वीडियो-

वायरल वीडियो में पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने भी पैसे लेकर टिकट वितरण किया था, जिसके कारण कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था। उन्होंने कहा है कि इसी वजह से शैलजा कुमारी को बाद में दरकिनार कर दिया गया था।

Also Read: उपमुख्यमंत्री अरुण साव पर सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का आरोप: निजी कार्यक्रम में खर्च कर दिए 97 लाख रूपये!

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button